पटना के एलन कोचिंग में बड़ा हादसा! क्लासरूम में अचानक बेहोश होकर गिरा छात्र, मची चीख-पुकार
राजधानी पटना के कंकडबाग स्थित प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान 'एलन करियर इंस्टीट्यूट' (Allen Career Institute) के शैलजा टावर कैंपस में पढ़ाई के दौरान एक छात्र के अचानक बेहोश होकर गिरने से क्लासरूम में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह क्लास में लेक्चर चल रहा था, तभी अचानक एक छात्र अपनी सीट से सीधे जमीन पर गिर पड़ा। छात्र को अचेत अवस्था में गिरता देख वहां मौजूद अन्य छात्र और शिक्षक सन्न रह गए। क्लास में अचेत होने वाला छात्र मूल रूप से सासाराम का रहने वाला है।
क्लासरूम में मची अफरा-तफरी, अस्पताल में कराया गया भर्ती
घटना के तुरंत बाद क्लासरूम के भीतर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सहमे हुए सहपाठियों और संस्थान के प्रबंधन ने बेहोश छात्र को तुरंत क्लास से बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की गई। स्थिति गंभीर देखते हुए संस्थान प्रबंधन ने आनन-फानन में निजी वाहन से छात्र को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम तुरंत उसके इलाज में जुट गई लेकिन उसकी बेहद नाज़ुक और लगातार बिगडती हालत को देखकर उसे कंकडबाग स्थित मेदंता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। इस बाबत छात्र के परिजनों को फ़ोन से सूचना दे दी है।
खबर लगातार अपडेट कि जा रही है ।