Bihar Assembly Elections -बिहार चुनाव में अमित शाह ने फिर से एनडीए सरकार बनाने का जताया विश्वास, जानें क्या कहा

Bihar Assembly Elections - गृह मंत्री अमित शाह ने लोकतंत्र के महापर्व की बिहार की जनता को बधाई दी है। साथ ही ही विश्वास जाहिर किया है कि बिहार की जनता इस बार भी विकास की राजनीति को चुनेगी।

Bihar Assembly Elections -बिहार चुनाव में अमित शाह ने फिर से

Patna - बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा हो गई है। आज से ठीक एक महीने बाद बिहार में पहले चरण की वोटिंग होगी। वहीं दूसरी तरफ चुनाव की तारिख घोषित होने के बाद अब सभी पार्टियों ने बिहार में सरकार बनाने का दावा किया है। जिसमें गृह मंत्री अमित शाह ने लोकतंत्र के महापर्व की बिहार की जनता  को बधाई दी है। साथ ही  ही विश्वास जाहिर किया है कि बिहार की जनता इस बार भी विकास की राजनीति को चुनेगी।

'चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। लोकतंत्र के इस महापर्व के लिए समस्त बिहारवासियों को बधाई। मोदी जी के नेतृत्व में NDA सरकार ने बिहार को जंगलराज से निकालकर विकास और सुशासन की नई दिशा दी है। आज बिहार, गरीब कल्याण के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा हर क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी बन रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि बिहार की जनता इस बार भी विकास की राजनीति को चुनेगी। #BiharElections2025'

इसी तरह सम्राट चौधरी ने भी चुनाव की तारीखों की घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा  है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के  नेतृत्व में बिहार अब गर्त से बाहर निकल चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार की महान जनता आशीर्वाद देने की कृपा करे।

'चुनाव आयोग द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा स्वागतयोग्य है। बिहार की जनता लोकतंत्र के महापर्व में सक्रियता के साथ भागीदारी करेगी। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi  और माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने बिहार में विकास की डोर से हर वर्ग, समूह, क्षेत्र को बांधा है। गर्त से निकलकर अब विकास की तेज रफ्तार पकड़ चुका है। आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार की महान जनता आशीर्वाद देने की कृपा करे।'