Anant Singh News: दुलारचंद मर्डर केस में गिरफ्तार होने के बाद अनंत सिंह का पहला बयान, जानिए छोटे सरकार ने क्या कहा?

Anant Singh News: दुलारचंद मर्डर केस में अनंत सिंह की देर रात गिरफ्तारी हो गई है। अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनका पहला बयान भी सामने आया है। देर रात पुलिस अनंत सिंह को गिरफ्तार कर पटना लाई है,...

अनंत सिंह
गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह का बड़ा बयान - फोटो : social media

Anant Singh News: मोकामा के बाहुबली नेता और विधानसभा चुनाव में जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह की देर रात गिरफ्तारी हो चुकी है। दुलारचंद सिंह मर्डर केस में अनंत सिंह की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस देर रात मोकामा पहुंची और अनंत सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। जानकारी अनुसार आज अनंत सिंह की पेशी हो सकती है। गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह का पहला बयान भी सामने आया है। 

अनंत सिंह का बड़ा बयान 

अनंत सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर ट्विट कर कहा कि, "सत्यमेव जयते....मुझे मोकामा के जनता पर पूर्ण भरोसा है !! इसलिए चुनाव अब मोकामा की जनता लड़ेगी"!  अनंत सिंह ने कहा कि अब मोकामा की जनता चुनाव लड़ेगी और विश्वास जताया कि उनकी जीत जरुरी होगी। 

अनंत सिंह सहित तीन गिरफ्तार 

अनंत सिंह की गिरफ्तार के बाद पटना पुलिस ने बताया कि, "दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को घोसवरी थाना क्षेत्र के तारतर गांव में दो राजनीतिक समूहों के बीच विवाद के दौरान हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जांच में जुटी पुलिस 

जांच के क्रम में पुलिस ने गवाहों के बयान, घटनास्थल से मिले वीडियो फुटेज और मृतक के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट जैसे साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए कांड के मुख्य अभियुक्त सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मृत व्यक्ति का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

क्या है पूरा मामला

बिहार का सबसे हॉट सीट मोकमा विधानसभा सीट मतदान के 7 दिन पहले ही दहल उठा था। 30 अक्टूबर को मोकामा में जनसुराज और जदयू समर्थकों के बीच चुनावी झड़प हुई। दोनों पार्टियों के समर्थकों ने जमकर एक दूसरे पर पत्थर फेंके, गाड़ियां तोड़ी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची। पुलिस ने मौके से तीन क्षतिग्रस्त वाहनों को बरामद किया। इनमें से एक वाहन में मोकमा के जाने माने व्यक्ति और राजद के पुराने नेता दुलारचंद यादव का शव मिला। शव मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। दुलारचंद के परिजनों ने जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह पर दुलारचंद की हत्या का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने अब अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।