Anant Singh explosive statement: नीतीश के लिए नौ गो मर्डर कराए...इ कुछो नहीं थे, एने आने होइल चलते थे, बाहुबली अनंत के बयान से बिहार की सियासत में भूचाल

Anant Singh explosive statement:एक सनसनीखेज इंटरव्यू के दौरान अनंत सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अपने दशकों पुराने संबंधों और राजनीतिक समीकरणों पर से पर्दा उठाते हुए कुछ ऐसा कह दिया, जिसने सियासी हलकों में तहलका मचा दिया है।

Anant Singh explosive statement
नीतीश के लिए नौ गो मर्डर कराए..अनंत सिंह- फोटो : reporter

Anant Singh explosive statement:बिहार के राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर सुलगती चिंगारी ने दावानल का रूप ले लिया है। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव ने राज्य की सियासत का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। बाहुबली विधायक अनंत सिंह  और जनता दल यूनाइटेड के बीच का घमासान अब किसी छिपे हुए ड्रामे की तरह नहीं, बल्कि खुलेआम आर-पार की लड़ाई बन चुका है।इसीबीच  एक सनसनीखेज इंटरव्यू के दौरान अनंत सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अपने दशकों पुराने संबंधों और राजनीतिक समीकरणों पर से पर्दा उठाते हुए कुछ ऐसा कह दिया, जिसने सियासी हलकों में तहलका मचा दिया है। उनके इस बेबाक और तीखे अंदाज ने न सिर्फ सत्ताधारी दल की नींद उड़ा दी है, बल्कि आगामी एमएलसी चुनावों के समीकरणों को भी पूरी तरह उलट-पलट कर रख दिया है।

अनंत सिंह ने एक बड़ा बयान देकर तहका मचा दिया है। अनंत सिंह ने कहा है कि हम नीतीश के भक्त हैं, हम केकरो चुनौती नहीं दे रहे है।

नौ गो मर्डर कराए...

अनंत सिंह ने विस्फोटक बयान देते हुए कहा कि हम पार्टी के लिए कुर्बानी दिए हैं कोई नहीं दिया है , हमरा ऐतना कुर्बानी....नीतीश जी कुछ नहीं थे ,ऐसे हीं हेने होने होइल चलते थे उस समय हम नीतीश जी के साथ थे, नौ गो मर्डर कराए नीतीश जी से  तखनी बोल दिए थे आप आ गए आपके हो गए , बिहने हो के फोर्स गोली चला दिया.. हमर घर चूर कर दिया, हमर ऐतना कुर्बानी कौन दिया है।कुल्ह आदमी गारी दिया है मोबाइल से। इस बयान के बाद राजनीति तेज हो गई है।ये बयान आईएएस पर विधायक अनंत ने दिया है।

'पार्टी बुड़बकई करके दे दी टिकट' — अनंत सिंह का तीखा हमला

पटना स्नातक चुनाव में जेडीयू के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज कुमार  के खिलाफ अनंत सिंह के तेवर बेहद आक्रामक हैं। एक तरफ पार्टी हाईकमान और डैमेज कंट्रोल कमेटियों द्वारा सुलह-सफाई के तमाम प्रयास फेल साबित हो चुके हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के नेतृत्व पर जोरदार कटाक्ष किया है। उन्होंने बिना लाग-लपेट के दो टूक अंदाज में कहा कि पार्टी ने 'बुड़बकई' करके नीरज कुमार को टिकट थमा दिया है। अनंत सिंह का दावा है कि उन्होंने नीतीश कुमार के साथ हर कदम पर वफादारी निभाई है और पार्टी के लिए जितनी कुर्बानियां उन्होंने दी हैं, उतनी किसी अन्य नेता ने नहीं दी। अपने बयानों में उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए यहां तक कह डाला कि जब नीतीश कुमार का राजनीतिक जनाधार उस स्तर पर नहीं था, तब से वे उनके साथ चट्टान की तरह खड़े रहे हैं। बकौल अनंत सिंह पार्टी बुड़बकई करके नीरज को टिकट दे दिया है।निशांत जी को लेकर वे चले जाते है। ऐसे हीं हउला करते रहते हैं।नीरजा को छोड़ कर जहां पार्टी कहेगी हम जाएंगे।

'हम नीतीश के भक्त हैं, किसी को चुनौती नहीं'

एक तरफ जहां बगावत के सुर साफ सुनाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपनी अटूट निष्ठा और समर्पण भाव को भी दोहराया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पक्के भक्त हैं और वे सीधे तौर पर सीएम को कोई चुनौती नहीं दे रहे हैं।उनका मुख्य रोष और निशाना जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार की कार्यशैली और टिकट वितरण प्रणाली पर है। अनंत सिंह का आरोप है कि नीरज कुमार ने पहले उनके खिलाफ मोर्चा खोला था, फिर भी पार्टी ने उन्हीं पर भरोसा जताया। यही कारण है कि बाहुबली विधायक ने बगावत का बिगुल फूंकते हुए जन सुराज के मंच और तेवरों के करीब जाते हुए अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ ताल ठोक दी है। 

सुलह की तमाम कोशिशें हुईं बेकार, 'छोटे सरकार' के तेवर तल्ख

बिहार की सियासत में 'छोटे सरकार' के नाम से मशहूर अनंत सिंह का प्रभाव केवल मोकामा तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे राज्य में उनकी एक अलग दबंग छवि है। पटना स्नातक चुनाव में नीरज कुमार और अनंत सिंह के आमने-सामने आने से मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, इस विवाद को थामने के लिए पार्टी के भीतर कम से कम तीन स्तरों पर सुलह की गंभीर कोशिशें की गईं। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से लेकर पार्टी के वरिष्ठ स्तर तक बैठकों का दौर चला, यहां तक कि निशांत कुमार के साथ भी मुलाकातों के कयास लगाए गए। लेकिन हर बार नतीजा सिफर रहा। अनंत सिंह अपनी जिद पर अड़े हुए हैं और उनका यह विस्फोटक अंदाज बिहार की राजनीति में आने वाले दिनों में और बड़े भूचाल का संकेत दे रहा है।