पप्पू यादव की पत्नी किसके साथ ... महिला राजनेताओं के पुरुष नेताओं संग सोने के बयान पर भड़के अनंत सिंह
पप्पू यादव का महिला नेताओं पर विवादित बयान देने के बाद मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने उन्हें जमकर लताड़ते हुए बंदर कहा है और पत्नी से पूछने कहा है कि वह कैसे नेता बनी हैं.
Anant Singh : पप्पू यादव ने राजनीति में महिलाओं की भूमिका और नेताओं के आचरण को लेकर एक विवादित दावा किया है। पप्पू यादव ने कहा कि कड़वी सच्चाई यह है कि 90% महिलाओं का राजनीतिक करियर नेताओं के बिस्तरों से शुरू होता है। महिलाएं किसी प्रभावशाली नेता के रूम में गए बिना राजनीति नहीं कर सकतीं। उनके इस बयान पर मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने गहरी आपत्ति जताते हुए बुधवार को कहा कि पप्पू यादव पागल हो गए हैं।
समर्थकों के बीच छोटे सरकार के नाम से लोकप्रिय अनंत सिंह ने पप्पू यादव को खूब लताड़ा। उन्होंने कहा, पप्पू यादव की अपनी पत्नी कहां हैं। अगर नेतागिरी में जाने वाली महिलाएं खटिया पर सोती हैं तो पप्पू यादव को पहले अपनी पत्नी से पूछना चाहिए। वह भी नेता हैं। उन्हें किसी महिला पर ऐसी टिप्पणी करने से पहले अपनी ही पत्नी से पूछ लेना चाहिए। अनंत सिंह ने पप्पू यादव को लताड़ते हुए कहा कि वे बंदर हैं।
पप्पू यादव को नोटिस
दरअसल, पप्पू यादव ने का यह विवादित बयान नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर आया था। महिला आरक्षण को लेकर पप्पू यादव ने केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए। उन्होंने केंद्र सरकार पर महिलाओं से छलावा करने आरोप लगाया। इसी दौरान उन्होंने कहा कि 90% महिलाओं का राजनीतिक करियर नेताओं के बिस्तरों से शुरू होता है। उनके इस बयान से बवाल शुरू हुआ और अब बिहार राज्य महिला आयोग ने पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन (पप्पू यादव) को नोटिस जारी किया है। आयोग ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए नोटिस भेजा है। बताया जा रहा है कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो आयोग इस मामले में लोकसभा अध्यक्ष को भी संज्ञान लेने के लिए अनुशंसा कर सकता है।
पप्पू यादव की पत्नी हैं सांसद
पप्पू यादव की पत्नी रणजीत रंजन राजनीति में पिछले कई दशकों से सक्रिय हैं। बिहार की सहरसा और सुपौल संसदीय सीटों से वह दो बार लोकसभा सांसद रह चुकी हैं। मौजूदा समय में कांग्रेस से छतीसगढ़ से वे राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हैं।