Anant Singh News: गिरफ्तारी के बाद पटना में कहां है अनंत सिंह का ठिकाना, जेल में नहीं यहां बंद हैं 'छोटे सरकार', आज हो सकती है पेशी

Anant Singh News: गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह पटना में हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी अनुसार अनंत सिंह की आज कोर्ट में पेशी हो सकती है। दुलारचंद मर्डर मामले में अनंत सिंह की गिरफ्तारी हुई है।

अनंत सिंह
कहां हैं अनंत सिंह - फोटो : social media

Anant Singh News: मोकामा के पूर्व विधायक और जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी देर रात की गई। अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद सियासी बवाल मचा हुआ है। अनंत सिंह को पुलिस कार्यालय के एसएसपी सेल में रखा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आज अनंत सिहं की पेशी हो सकती है। दरअसल, बीती देर रात मोकामा विधानसभा क्षेत्र के जेडीयू प्रत्याशी और पूर्व विधायक अनंत सिंह को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें देर रात पटना ले जाया गया। जिसके बाद उन्हें एसएसपी सेल में रखा गया। 

बाढ़ कोर्ट में आज हो सकते हैं पेश

मिली जानकारी अनुसार आज अनंत सिंह को बाढ़ कोर्ट में पेश किया जाएगा। हालांकि रविवार होने के कारण आज नियमित अदालत बंद है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, विशेष कोर्ट लगाकर उनकी पेशी कराए जाने की संभावना जताई जा रही है। गिरफ्तारी की यह कार्रवाई चुनावी माहौल के बीच राजनीतिक हलकों में बड़ी चर्चा का विषय बन गई है। पुलिस ने इस मामले में जानकारी भी दी है। पुलिस ने बताया है कि दुलारचंद मर्डर केस में अनंत सिंह मुख्य आरोपी हैं और उनको गिरफ्तार किया गया है। 

कब तक 80 लोग गिरफ्तार 

पटना के डीएम ने बताया कि, घटना को बहुत गंभीरता से लिया गया है। हम पिछले 48 घंटों से दिन-रात कैंप कर रहे हैं। स्थिति अब बिल्कुल सामान्य है। चूँकि यह चुनाव प्रक्रिया से जुड़ा मामला है, इसलिए हमने हर पहलू से इसकी गहन जाँच की है। इसमें शामिल सभी असामाजिक तत्वों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जा रही है। कल 80 लोगों को गिरफ़्तार किया गया था और आज मुख्य अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। हमने उन लोगों की पहचान कर उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई शुरू कर दी है जो चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।"

तीन आरोपियों की गिरफ्तारी 

गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा कि, "हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ़्तार किया गया है और अन्य की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही और गिरफ़्तारियाँ की जाएँगी। सीआईडी ने भी मामले की जाँच शुरू कर दी है। विभिन्न धाराओं के तहत मुक़दमे दर्ज किए गए हैं। दोनों गुटों के लोगों को पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने और क़ानून-व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है। हत्या के तीनों आरोपियों ने आत्मसमर्पण नहीं किया है। उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया है।"