Bihar politics - गड़बड़ करिएगा अंदर जाइएगा! राहुल गांधी हों या तेजस्वी, सब जमीन घोटाले में फंसे, कोई नहीं बचेगा, पटना में ललन सिंह ने कर दिया ऐलान

Bihar politics - गड़बड़ करिएगा अंदर जाइएगा! राहुल गांधी हों

Patna  - पटना में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राहुल गांधी,  ममता बनर्जी और लालू परिवार पर एक साथ निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो प्रधानमंत्री बनने का सपना  देख रहे हैं या बिहार में जो मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, सभी जमीन के घोटाले में फंसे हुए हैं। मोदी जी के राज में सभी जेल जाएंगे, गड़बड़ करिएगा, अंदर जाइएगा

लालू यादव को दिया जवाब

बिहार में विकास उड़ जानेवाले लालू यादव के ट्विट पर ललन सिंह ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनके शासन में न तो बिजली थी, न सड़कें थी। वह तो बोलेंगे ही। उनकी  बातों का अब कोई महत्व नहीं रह गया है। 

इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल में असली जंगलराज बताया।  उन्होंने कहा कि यहां ममता बनर्जी की सरकार नहीं, बल्कि उनके कार्यकर्ताओं की सरकार है। जिससे पूरे बंगाल के लोग खौफ में हैं। इस   दौरान उन्होंने कहा कि वहां की असलियत देखनी हो तो मैं अपने खर्च पर पत्रकारों को भेजने के लिए तैयार हूं। वहां जाकर लोगों से पूछिए तो पता  चलेगा कि वह लोग कैसे जी रहे हैं।

मोदी जी सात्विक व्यक्ति

इस दौरान ललन  सिंह   ने  पीएम  मोदी जी की जमकर तारीफ की। उन्होंन कहा कि वह सात्विक व्यक्ति  हैं, जो  हमेशा काम में   व्यस्त रहते हैं। उन्हें  किसी यह पूछने की जरुरत नहीं है कि वह जय श्रीराम करेंगे या मां दुर्गा या मां काली करेंगे। ललन सिंह यह बातें  ममता बनर्जी  के बयान पर दी।


रिपोर्ट - रंजन कुमार