Bihar 5 State Highway: बिहार के इन जिलों में करोड़ों की लागत से बनेगा 5 स्टेट हाईवे, ADB से मिली मंजूरी, इस दिन से शुरु होगा काम

Bihar 5 State Highway: बिहार में 5 स्टेट हाईवे बनने का रास्ता साफ हो गया है। इन जिलों में हाईवे का निर्माण होगा। एडीबी ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। आइए जानते हैं इन जिलों के लोगों को इससे फायदा होगा।

Bihar 5 State Highway
5 स्टेट हाईवे का होगा निर्माण - फोटो : social media

Bihar 5 State Highway: बिहार में जल्द ही पांच प्रमुख स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा। पांच प्रमुख स्टेट हाईवे का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। जानकारी अनुसार पथ निर्माण विभाग के अधीन बिहार राज्य पथ विकास निगम को एशियन विकास बैंक (ADB) से प्राइस बिड इवैल्यूएशन (PBE) की मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही एडीबी ने बिहार सरकार को करीब 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 2900 करोड़ रुपये) की वित्तीय सहायता देने की सहमति दे दी है।

5 स्टेट हाईवे का रास्ता साफ 

एडीबी की मंजूरी मिलते ही पथ निर्माण विभाग ने चयनित एजेंसियों को काम शुरू करने की अनुमति दे दी है। अब इन पांचों सड़कों का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। कुल 225 किलोमीटर लंबी इन सड़कों का निर्माण चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा और कार्य प्रगति के अनुसार एडीबी द्वारा राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, सड़क परियोजनाओं के लिए पहले ही एडीबी से सैद्धांतिक सहमति ली जा चुकी थी। 

सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी 

इसके बाद डीपीआर तैयार कर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की गई और निविदाएं जारी की गईं। वर्तमान में इनमें से अधिकांश सड़कें सिंगल लेन हैं। जिन्हें अब कम से कम दो लेन में विकसित किया जाएगा। यातायात दबाव को देखते हुए कुछ सड़कों की चौड़ाई और बढ़ाई जा सकती है। सभी परियोजनाओं को दो साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इन सड़क परियोजनाओं के पूरा होने से भोजपुर, मुंगेर, बांका, गया, नालंदा, सारण, सीवान, नवादा और मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों को सीधा लाभ मिलेगा।

इन स्टेट हाईवे का होगा निर्माण 

गया जिला में बनगंगा–जेठियन–गहलौर–भिंडस सड़क का निर्माण होगा। जिसकी लंबाई 41.256 किमी होगी। ₹361.25 करोड़ की लागत से इस हाईवे का निर्माण होगा। मुंगेर–बांका में असरगंज–शंभूगंज–इंगलिश मोड़–पुनसिया–धोरैया रोड। इसकी लंबाई 72.183 किमी है। और ₹701.26 करोड़ की लागत से इस हाईवे का निर्माण होगा। भोजपुर में आरा–एकौना–खैरा–सहार रोड। इसकी लंबाई 32 किमी होगी। इस सड़क की लागत ₹373.56 करोड़ है। सारण–सीवान में छपरा–मांझी–दरौली–गुठनी सड़क 32 किमी लंबाई और ₹373.56 करोड़ की लागत से निर्माण होगा। मुजफ्फरपुर में हथौड़ी–अतरार–बभनगामा–औराई रोड सह हाईलेवल ब्रिज। लंबाई 21 किमी और लागत ₹814.22 करोड़ रुपए से होगा।  इन परियोजनाओं से न सिर्फ सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास, व्यापार और यातायात सुरक्षा को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।