बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: 3 वरिष्ठ BAS अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग, विभाग ने जारी की अधिसूचना
बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे इन अधिकारियों को सिविल विमानन, उद्योग और उच्च शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों में उप सचिव
Patna - बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। 26 फरवरी 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे इन अधिकारियों को राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में उप सचिव के पद पर तैनात किया गया है।
इस नई तैनाती के तहत रश्मि सिन्हा को सिविल विमानन विभाग में उप सचिव बनाया गया है। वहीं, अविनाश कुमार को उद्योग विभाग और श्री शिशिर कुमार मिश्र को उच्च शिक्षा विभाग में उप सचिव के रूप में नई पोस्टिंग मिली है। उल्लेखनीय है कि अविनाश कुमार और शिशिर कुमार मिश्र को अपर समाहर्ता स्तर में उत्क्रमित करते हुए यह नई जिम्मेदारी दी गई है।
राज्यपाल के आदेश से जारी इस अधिसूचना में सभी अधिकारियों को पारगमन अवधि का लाभ लिए बिना अपने नए पदों पर अविलंब योगदान देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, पदभार ग्रहण करने की सूचना तत्काल सामान्य प्रशासन विभाग को भेजने को कहा गया है ताकि प्रशासनिक कार्यों का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके।