Bihar Election Survey 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 BJP-नीतीश के लिए बुरी खबर! सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले नतीजे, NDA को करना पड़ सकता है हार का सामना

Bihar Election Survey 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पोल ट्रैकर सर्वे में INDIA गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। जानिए किसे कितनी सीटें और कौन बना जनता की पहली पसंद मुख्यमंत्री।

Bihar Election Survey 2025
बिहार चुनाव में बड़े उलटफेर की आशंका!- फोटो : SOCIAL MEDIA

Bihar Election Survey 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखें भले ही अभी घोषित न हुई हों, लेकिन चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। इसी बीच पोल ट्रैकर के सर्वे में INDIA गठबंधन को एनडीए पर बढ़त मिलती दिख रही है। सर्वे के अनुसार, INDIA को 44.2% और एनडीए को 42.8% वोट मिलने की संभावना जताई गई है।

यह आंकड़े उस राज्य के लिए अहम हैं जहां दशकों से जातीय समीकरणों और गठबंधनों की राजनीति हावी रही है। INDIA गठबंधन में मुख्य रूप से राजद, कांग्रेस और वाम दल शामिल हैं, और इस गठबंधन का सबसे प्रमुख चेहरा तेजस्वी यादव बनकर उभरे हैं।

सीटों का अनुमान: INDIA को बहुमत, एनडीए पिछड़ा

243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत होती है। पोल ट्रैकर के सर्वे के अनुसार INDIA गठबंधन 126 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। एनडीए (भाजपा + जेडीयू) 112 सीटें, जन सुराज पार्टी (प्रशांत किशोर) 1 सीट और अन्य  4-8 सीटें।इससे स्पष्ट होता है कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में INDIA गठबंधन बहुमत के आंकड़े को पार कर सकता है। यह स्थिति एनडीए के लिए गंभीर चुनौती बन सकती है, जो नीतीश कुमार के नेतृत्व में 225 सीटें जीतने का दावा कर रहा था।

दो बार हुए सर्वे में INDIA को दो बार बढ़त

इस चुनावी सर्वे की खास बात यह है कि यह दो बार किया गया और दोनों ही बार INDIA गठबंधन को बढ़त मिलती दिखी।8 जून के सर्वे में INDIA गठबंधन को 121–131 सीटें मिली थी। एनडीए को 108–115 सीटें, जन सुराज को  0–3 सीटें और अन्य को 4–12 सीटें।यह दोहराव इस बात को मजबूती देता है कि जनता के रुझान में एक निरंतरता है और मतदाताओं के बीच INDIA गठबंधन की स्वीकार्यता बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री की पसंद तेजस्वी यादव पहले, नीतीश दूसरे, प्रशांत तीसरे

इस सर्वे में यह भी पूछा गया कि जनता किसे मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है? उत्तर चौंकाने वाले हैं:

तेजस्वी यादव: 43%

नीतीश कुमार: 31%

प्रशांत किशोर: 9%

तेजस्वी यादव को सबसे ज्यादा युवाओं का समर्थन मिल रहा है, जो अब बदलाव की ओर देख रहे हैं। नीतीश कुमार, जो दशकों से सत्ता में हैं, अब दूसरे स्थान पर खिसकते दिख रहे हैं। वहीं प्रशांत किशोर, जिन्होंने जनसुराज आंदोलन शुरू किया, वह भी 9% समर्थन के साथ एक संभावित उभरते नेता के रूप में देखे जा रहे हैं।