बिहार विधानसभा मानसून सत्र: शिक्षा विभाग से जुड़े सवालों पर चर्चा, आज पेश होंगे सात विधेयक

Bihar Assembly Monsoon Session
Bihar Assembly Monsoon Session- फोटो : news4nation

Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान शिक्षा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवाल सदन में उठाए गए। सदस्यों ने शिक्षा व्यवस्था, विभागीय योजनाओं और अन्य संबंधित मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा। वहीं, भोजनावकाश के बाद सदन के पटल पर सात महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे। सरकार की ओर से इन विधेयकों को सदन में प्रस्तुत किया जाएगा।


भोजनावकाश के बाद पेश होने वाले विधेयकों में बिहार जुआ (प्रतिषेध) विधेयक, 2026, बिहार माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2026, बिहार नर्सेज पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 और बिहार चिकित्सा (संशोधन) विधेयक, 2026 शामिल हैं। इसके अलावा बिहार कृषि भूमि (गैर-कृषि प्रयोजनों के लिए संपरिवर्तन) (निरसन) विधेयक, 2026, बिहार भूमि दाखिल-खारिज (संशोधन) विधेयक, 2026 तथा बिहार चीनी उपक्रम (अर्जन) (संशोधन) विधेयक, 2026 भी सदन के पटल पर पेश किए जाएंगे।


इन सातों विधेयकों को लेकर सदन की कार्यवाही के दौरान चर्चा और आगे की विधायी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।