Bihar Board 12th Result 2026: इंतजार खत्म! बिहार बोर्ड आज जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, यहां आसानी से देखें अपना परिणाम

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के इंटरमीडिएट (12वीं) के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड आज दोपहर 1:30 बजे के आसपास रिजल्ट जारी कर सकता है। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपन

बिहार बोर्ड
बिहार बोर्ड आज जारी करेगा रिजल्ट - फोटो : reporter

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। बिहार बोर्ड आज इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का परीक्षाफल घोषित करने जा रहा है। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार आज रिजल्ट जारी करेंगे। इसकी आधिकारिक घोषणा हो गई है। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्द्र भी मौजूद रहेंगे।

आज 1.30 में आएगा रिजल्ट 

सूत्रों के मुताबिक, टॉपर्स का इंटरव्यू भी पटना स्थित बोर्ड कार्यालय में पूरा हो चुका है, जिससे यह साफ है कि रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। इस बार भी आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक ही दिन जारी करने की तैयारी है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर जाकर चेक कर सकेंगे। परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा।

कैसे चेक करें रिजल्ट

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

होमपेज पर 10वीं/12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें

अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें

स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा

भविष्य के लिए प्रिंट या स्क्रीनशॉट जरूर लें

कैसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

'Intermediate Annual Exam 2026 Result' के लिंक पर क्लिक करें।

अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें।

आपका मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

इस वेबसाइटों पर सबसे पहले दिखेगा रिजल्ट

बता दें कि, बिहार बोर्ड एक बार फिर देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी कर नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। भारी ट्रैफिक को देखते हुए बोर्ड ने दो आधिकारिक लिंक जारी किए हैं ताकि छात्रों को परिणाम देखने में कोई परेशानी न हो- https://interbiharboard.com.... https://www.bsebexam.com

पिछले साल कब जारी हुआ था रिजल्ट 

पिछले वर्ष 2025 में भी बिहार बोर्ड ने मार्च के अंतिम सप्ताह में इंटर और मैट्रिक दोनों के परिणाम जारी कर देश में सबसे पहले रिजल्ट घोषित करने का रिकॉर्ड बनाया था। इसी आधार पर इस बार भी छात्रों को जल्द परिणाम मिलने की उम्मीद है। रिजल्ट को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्सुकता चरम पर है। कई विद्यार्थी आगे की पढ़ाई और कॉलेज एडमिशन की तैयारी में भी जुट गए हैं, ताकि परिणाम घोषित होते ही वे अगले कदम उठा सकें।