CM सम्राट चौधरी की कलाई पर सजी राखी, ललन सिंह, चिराग, निशांत, प्रशांत की कलाई पर बहनों से बांधा रक्षा सूत
Raksha Bandhan:बिहार में रक्षाबंधन बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत बांध कर माथे पर मंगल टीका लगा रहीं हैं।..
Raksha Bandhan:बिहार में रक्षाबंधन बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत बांध कर माथे पर मंगल टीका लगा रहीं हैं।रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बिहार में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी गूंजा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पेड़ की कलाई पर राखी बांधकर उसकी हिफाजत का संकल्प लिया। यह पहल पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से शुरू की गई परंपरा की अगली कड़ी बताई जा रही है। मुख्यमंत्री ने पेड़ को राखी बांधकर साफ संदेश दिया कि जिस तरह भाई अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेता है, उसी तरह प्रकृति और पेड़ों की हिफाजत भी समाज की जिम्मेदारी है।
बहनों से राखी बंधवाई, फिर पहुंचे राजधानी वाटिका
रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सबसे पहले अपनी दो बहनों से राखी बंधवाई। इसके बाद वह राजधानी वाटिका यानी इको पार्क पहुंचे। यहां बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने एक पेड़ को विधिवत राखी बांधी। इसके बाद पौधारोपण किया और पौधे में पानी डालकर पर्यावरण की हिफाजत का संदेश दिया। मुख्यमंत्री की इस पहल में भाई-बहन के रिश्ते की भावनात्मक डोर को प्रकृति से जोड़ने की कोशिश दिखाई दी।मुख्यमंत्री ने इस मौके पर प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की मुबारकबाद भी दी। उन्होंने कहा कि भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशियां लेकर आए। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पर्व पारिवारिक मूल्यों और रिश्तों की मिठास को और मजबूत करेगा।रक्षाबंधन से पहले सावन पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर सत्यनारायण भगवान की पूजा-अर्चना की। उन्होंने विधि-विधान से पूजा संपन्न की और प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी बहन से राखी बंधवाई।
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने ब्रह्माकुमारी दीदियों से राखी बंधवाई
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने ब्रह्माकुमारी दीदियों से राखी बंधवाई। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रक्षाबंधन पर पेड़ लगाने और बचाने की अपील की।
तेजस्वी ने महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की दिलाई याद
रक्षाबंधन के मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी बिहारवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भाई-बहन के प्रेम और विश्वास को इस पर्व की बुनियाद बताते हुए बहनों, बेटियों और माता तुल्य महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लेने की अपील की।तेजस्वी यादव ने कहा कि रक्षाबंधन महज भाई-बहन के रिश्ते का त्योहार नहीं है, बल्कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को याद करने का भी अवसर है।लालू प्रसाद यादव का पूरा परिवार रक्षाबंधनदिल्ली में मना रहा है। तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव अपनी बहनों से राखी बंधवाएंगे।
प्रशांत किशोर को भी बहनों ने बांधी राखी
बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर के साथ भी रक्षाबंधन का उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में बहनों ने उन्हें राखी बांधी और पर्व की खुशियां साझा कीं। उन्होंने भी बहनों से राखी बंधवाई और इस पावन अवसर पर उनके साथ त्योहार मनाया।इस तरह बिहार में रक्षाबंधन का रंग सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं रहा। मुख्यमंत्री द्वारा पेड़ को राखी बांधने से प्रेम, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश एक साथ सामने आया, जबकि राजनीतिक नेताओं ने महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को लेकर अपनी-अपनी बात रखी।