Bihar Aseembly Election 2025: बिहार चुनाव 2025 को लेकर पुष्पम प्रिया चौधरी ने बताया प्लान! इस मु्द्दे पर लड़ेंगी चुनाव, जानें पूरी बात
Bihar Aseembly Election 2025: 2020 की हार के बाद पुष्पम प्रिया चौधरी ने 2025 के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जानिए उनकी पार्टी 'द प्लुरल्स' की नई रणनीति, महिला आरक्षण योजना और चुनावी एजेंडा।

Bihar Aseembly Election 2025: 2020 में बिस्फी और बांकीपुर से विधानसभा चुनाव लड़कर हार का सामना करने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी ने अब बिहार की राजनीति में 2025 को फतह करने की ठान ली है। उनकी पार्टी ‘The Plurals’ ने ऐलान किया है कि वह इस बार बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पिछली बार पार्टी सिर्फ 148 सीटों पर ही प्रभावी रूप से चुनाव लड़ सकी थी, क्योंकि अन्य सीटों पर नामांकन रद्द हो गया था।
इस बार की सबसे बड़ी बात यह है कि पार्टी का चुनाव चिह्न बदलकर ‘सीटी’ कर दिया गया है। 2020 में इनका सिंबल 'शतरंज' था, जो ‘नीति और रणनीति’ का प्रतीक था, वहीं ‘सीटी’ अब बदलाव और अलर्टनेस का नया संकेत बनकर सामने आया है।
50% सीटें महिलाओं को
‘The Plurals’ ने बिहार की राजनीति में एक बड़ी बहस को जन्म दिया है — महिला आरक्षण। पार्टी ने घोषणा की है कि 243 में से 50% यानी लगभग 122 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया जाएगा।यह कदम राज्य में राजनीतिक लैंगिक समानता की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है। जहां बिहार की परंपरागत राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सीमित रही है, वहीं पुष्पम प्रिया का यह कदम उन्हें महिला सशक्तिकरण की प्रतीक नेता बना सकता है।पार्टी के प्रवक्ता कुमार कन्हैया के अनुसार, "हमारे अधिकांश उम्मीदवार युवा, शिक्षित और परिवर्तन के प्रतीक होंगे।"
दरभंगा टाउन से चुनाव लड़ेंगी पुष्पम प्रिया
इस बार पुष्पम प्रिया केवल एक सीट – दरभंगा टाउन से चुनाव लड़ेंगी। यह उनका गृह क्षेत्र है, जहाँ उनकी जड़ों और जनता के साथ सीधा संबंध है। पिछले चुनावों में बिस्फी और बांकीपुर में मिली हार के बाद यह रणनीति इस ओर संकेत करती है कि वे इस बार अपनी राजनीतिक पूंजी को केंद्रित और प्रभावी रूप से उपयोग करना चाहती हैं।
पिछली बार क्या हुआ था?
सीट वोट प्राप्त स्थिति
बिस्फी बहुत कम हार
बांकीपुर ~10,000 हार
प्रशांत किशोर बनाम पुष्पम प्रिया?
इस चुनावी परिदृश्य में प्रशांत किशोर और पुष्पम प्रिया के दृष्टिकोण की तुलना चर्चा में है। पार्टी प्रवक्ता का दावा है कि प्रशांत किशोर जो मुद्दे आज उठा रहे हैं, वो पुष्पम प्रिया पहले ही 2020 में उठा चुकी थीं — जैसे शिक्षा, रोज़गार, और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही। कन्हैया कुमार का कहना है कि पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपी किशन कुम्हरार सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि स्वयं वे बांकीपुर से उतरेंगे — वही सीट जहां 2020 में पुष्पम प्रिया ने किस्मत आज़माई थी।