Bihar Brigde: बदलेंगे बिहार के रास्ते, 52 परियोजनाओं को हरी झंडी, पुलों-बायपास से करोड़ों लोगों को होगा फायदा
Bihar Brigde: केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत बिहार को 875 किलोमीटर नेशनल हाईवे निर्माण के लिए ₹33,464 करोड़ की ऐतिहासिक मंजूरी दी है।

Bihar Brigde: केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत बिहार को 875 किलोमीटर नेशनल हाईवे निर्माण के लिए ₹33,464 करोड़ की ऐतिहासिक मंजूरी दी है। यह निवेश राज्य के सड़क नेटवर्क को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इस राशि से बिहार में कुल 52 परियोजनाएं पूरी की जाएंगी, जिनमें 17 NH, 18 ROB/RUB (रेलवे ओवरब्रिज/अंडरब्रिज) और 7 बायपास का निर्माण शामिल है।
इन परियोजनाओं के तहत 380 किलोमीटर NH को दो लेन से चार लेन में अपग्रेड किया जाएगा।गंडक नदी पर बगहा और पतजीरवा में बड़े पुलों का निर्माण होगा।कमला नदी पर भी एक बड़े पुल का निर्माण प्रस्तावित है।
प्रमुख सड़क परियोजनाएं मसरख-चकिया-भीट्ठा मोड़ (रामजानकी मार्ग) –₹7300 करोड़ | 146 किलोमीटर | चार लेन
बरियारपुर-बिशनपुर –₹3400 करोड़ | 141 किलोमीटर | दो लेन
अरवल-बिहारशरीफ –₹2300 करोड़ | 89 किलोमीटर | चार लेन
बेतिया-बगहा –₹4300 करोड़ | 69 किलोमीटर | चार लेन
इसके अतिरिक्त, हरिहरगंज, औरंगाबाद, नौबतपुर, पथांश, बरबीघा, जमुई-बांका और ढाका मोड़ तक की सड़कों को भी दो लेन से चौड़ा किया जाएगा।
बायपास निर्माण स्थलों में शामिल हैं:डुमरांव,अरवल,दाउदनगर,औरंगाबाद,सिंहेश्वर,समस्तीपुर,वाल्मीकिनगर (टाइगर प्रोजेक्ट)
इन बायपास परियोजनाओं का उद्देश्य शहरी यातायात को सुचारू बनाना और लंबी दूरी की यात्रा को तेज व सुरक्षित बनाना है।
इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत पुलों का निर्माण, पुराने पुलों का पुनरुद्धार, एवं मुख्य मार्गों की चौड़ाई बढ़ाना शामिल है। बिहार की कनेक्टिविटी, क्षेत्रीय विकास और आर्थिक गतिविधियों को इससे गति मिलेगी।
यह निवेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की प्राथमिकता में बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को दर्शाता है। राज्य सरकार ने भी परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन में पूरा सहयोग देने की बात कही है।