Bihar Employment Department Rebuttal: रिपोर्ट तथ्यहीन और भ्रामक,अभ्यर्थी ने लिखित बयान देकर किया खबर का खंडन
युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग ने एक दैनिक अखबार के डिजिटल सस्करण में प्रकाशित खबर को पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन करार दिया है। अभ्यर्थी ने खुद सामने आकर लिखित बयान में पत्रकार द्वारा बातों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया है।
बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग ने एक दैनिक अखबार के डिजिटल सस्करण में प्रकाशित एक सनसनीखेज खबर का कड़ा खंडन किया है। विभाग ने प्राथमिक जांच के बाद रिपोर्ट को पूरी तरह तथ्यहीन, भ्रामक और वास्तविकता से परे करार दिया है।
त्वरित जांच में सामने आई असल सच्चाई
खबर का संज्ञान लेते हुए विभाग ने त्वरित जांच की और विभागीय अधिकारियों ने संबंधित अभ्यर्थी से सीधा संपर्क साधा। अभ्यर्थी अपने पति के साथ उपस्थित हुईं और लिखित बयान दर्ज कराया, जिससे साफ हुआ कि मीडिया में प्रकाशित खबर तथ्यहीन है।
पीड़ित अभ्यर्थी ने बयान में साफ की स्थिति
अभ्यर्थी ने अपने लिखित बयान में स्पष्ट किया कि उनकी शिकायत केवल काम के अधिक घंटों और रहने की खराब व्यवस्था को लेकर थी। उन्होंने किसी भी प्रकार के यौन-शोषण का आरोप नहीं लगाया था, लेकिन पत्रकार द्वारा उनकी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।
ज्ञान भवन रोजगार मेले में हुआ था चयन
गौरतलब है कि 19 से 23 अगस्त 2026 तक पटना के ज्ञान भवन में रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। इसी मेले में Hekam India Private Limited द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थी का चयन आईसीयू नर्स (GNM) पद के लिए किया गया था।
विभाग द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई जारी
युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रकरण से जुड़े सभी तथ्यों और दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। विभाग इस मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई कर रहा है।