Bihar IAS Promotion - बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: 2022 बैच के 6 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, बने संयुक्त सचिव

बिहार सरकार ने 2022 बैच के 6 युवा IAS अधिकारियों को नए साल का तोहफा देते हुए संयुक्त सचिव स्तर पर प्रोन्नत किया है। मुजफ्फरपुर, भागलपुर और कैमूर समेत कई जिलों में तैनात अधिकारियों के नाम इस सूची में शामिल हैं।

Bihar IAS Promotion - बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: 2022 बैच क

Patna : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा निर्णय लेते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2022 बैच के 6 अधिकारियों को प्रोन्नति (Promotion) दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इन अधिकारियों को 'वरीय कालमान' (Senior Time Scale) यानी संयुक्त सचिव स्तर (पे-लेवल 11) में प्रमोट किया गया है।


इन अधिकारियों की हुई प्रोन्नति:

श्रेया श्री    अनुमण्डल पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर (पश्चिमी)

किसलय कुशवाहा    नगर आयुक्त, भागलपुर नगर निगम

दिव्या शक्ति    उप विकास आयुक्त (DDC), कैमूर (भभुआ)

श्वेता भारती    उप विकास आयुक्त (DDC), खगड़िया

गौरव कुमार    उप विकास आयुक्त (DDC), सहरसा

ऋतुराज प्रताप सिंह    नगर आयुक्त, मुजफ्फरपुर नगर निगम