बिहार में इंटरमीडिएट परीक्षा का बिगुल, 38 जिलों में 1523 केंद्र, 13 लाख से ज्यादा छात्र, केंद्रों पर प्रशासन का कड़ा पहरा, कदाचारियों पर जीरो टॉलरेंस
Bihar Board Inter Exam 2026: बिहार में आज से इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की शुरुआत हो गई है।...
Bihar Board Inter Exam 2026: बिहार में आज से इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की शुरुआत हो गई है। 2 फरवरी से 13 फरवरी तक चलने वाली इस अहम परीक्षा में गोपालगंज जिले के 49,713 परीक्षार्थी किस्मत आज़मा रहे हैं। बोर्ड परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। नकल, अव्यवस्था और अफरा-तफरी पर लगाम कसने के लिए प्रशासन ने इस बार लोहे के चने चबाने जैसे इंतज़ाम किए हैं।
गोपालगंज जिले में कुल 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 18 केंद्र सदर अनुमंडल और 17 केंद्र हथुआ अनुमंडल में स्थित हैं। हर परीक्षा केंद्र पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है, साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी लगाया गया है। मकसद साफ है कदाचार पर फुल स्टॉप और निष्पक्ष परीक्षा पर फुल फोकस।
आरा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा भोजपुर जिले के 39 परीक्षा केदो पर आयोजित की गई है, दो पारियों में आयोजित इस परीक्षा में 41383 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं भोजपुर जिले के आरा शहर के अलावे जगदीशपुर एवं पीरों में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है जहां की परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 12:45 तक एवं दूसरी पाली की परीक्षा 2:00 से लेकर 5:15 तक आयोजित की जाएगी
परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 126 BNSS लागू कर दी गई है। केंद्र के आसपास अनावश्यक भीड़, वाहनों की आवाजाही और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रशासन की निगाहें सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कंट्रोल रूम से हर केंद्र की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। जरा-सी गड़बड़ी पर तुरंत एक्शन का निर्देश दिया गया है।
“इंटरमीडिएट परीक्षा 2 से 13 फरवरी तक चलेगी। जिले के सभी 35 केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात हैं। कदाचार या अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षा की पवित्रता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।प्रशासन ने अभिभावकों और आम लोगों से भी अपील की है कि वे परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ न लगाएं और अनावश्यक आवाजाही से बचें। ताकि परीक्षार्थियों को शांत, सुरक्षित और तनावमुक्त माहौल मिल सके।
गोपालगंज से नमोनारायण मिश्रा, भोजपुर से आशीष की रिपोर्ट