Bihar Politics: दिल्ली में एनडीए का शक्ति-मंथन, पीएम मोदी संग बिहार के विकास पिच की होगी चर्चा! सम्राट चौधरी रखेंगे सूबे का रोडमैप

Bihar Politics: नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की अहम बैठक पर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों की निगाहें टिक गई हैं। ...

Bihar Leaders Join Key NDA Meet Chaired by PM Modi
पीएम के सामने सम्राट चौधरी रखेंगे सूबे का रोडमैप- फोटो : social Media

Bihar Politics: नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की अहम बैठक पर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों की निगाहें टिक गई हैं। इस हाई-प्रोफाइल बैठक में बिहार की ओर से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि यह बैठक सिर्फ विकास योजनाओं की समीक्षा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि भविष्य की राजनीतिक और आर्थिक रणनीति का भी खाका तैयार करेगी।

बिहार के लिए यह बैठक कई मायनों में बेहद अहम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राज्य में चल रही विकास परियोजनाओं, निवेश को बढ़ावा देने की कोशिशों और उद्योगों को आकर्षित करने की रणनीति को प्रधानमंत्री के सामने रख सकते हैं। साथ ही केंद्र से मिलने वाली सहायता, लंबित परियोजनाओं और नई योजनाओं को लेकर भी बिहार का पक्ष मजबूती से रखा जाएगा।

बैठक का सबसे बड़ा एजेंडा केंद्र सरकार के ‘विकसित भारत 2047’ विजन को रफ्तार देना बताया जा रहा है। प्रधानमंत्री राज्यों के मुख्यमंत्रियों से जमीनी स्तर पर विकास योजनाओं की स्थिति, चुनौतियों और संभावनाओं पर फीडबैक लेंगे। खास तौर पर प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, पीएम किसान और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

 आधिकारिक तौर पर बैठक का फोकस सुशासन, विकास और केंद्र-राज्य समन्वय बताया जा रहा है, लेकिन इसके राजनीतिक संदेश और भविष्य की रणनीति पर भी सबकी नजरें टिकी हुई हैं। बैठक के बाद बिहार के नेताओं की केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेतृत्व के साथ अलग से मुलाकातों की भी संभावना जताई जा रही है।