Bihar monsoon: मॉनसून की मिस्ट्री से उठ गया पर्दा! बिहार में इस दिन करेगा एंट्री, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Bihar monsoon: सीमांचल में मानसून की जल्द दस्तक की संभावना। पूर्णिया मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया। जानिए बारिश, तापमान और हवा के पूर्वानुमान से जुड़ी पूरी जानकारी।

Bihar monsoon
बिहार में मॉनसून की एंट्री- फोटो : social media

Bihar monsoon: बिहार में पिछले दो सप्ताह से पूर्णिया, किशनगंज और अररिया जिलों में मौसम बेहद सुहावना बना हुआ है। नमी युक्त पूरबा हवाओं, बादलों की छाया और रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है और वातावरण को ठंडक दी है। इस दौरान पिछले 24 घंटे में में अधिकतम तापमान  34.4°C और न्यूनतम 27.3°C दर्ज किया गया है। 4 मिमी बारिश भी हुई है और 8–10 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चली है। इस तरह से बिहार में अगले 2 दिनों में मॉनसून आने की संभावना जताई जा रही है।

मानसून की दस्तक

पूर्णिया मौसम केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक वीरेंद्र झा ने बताया कि मानसून की गति तेज़ है और यह सिक्किम तक पहुंच चुका है। अब यह किशनगंज के रास्ते 24–48 घंटे के भीतर बिहार में प्रवेश कर सकता है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने की वजह से मॉनसून में तेजी देखने को मिल रही है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर व पाकिस्तान के पास बना पश्चिमी विक्षोभ ने मॉनसून को तेजी से बढ़ने में मदद पहुंचाई है। इन सभी कारकों के चलते मानसून अनुकूल परिस्थितियों में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

ऑरेंज अलर्ट जारी: सीमांचल के जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना

मौसम विभाग ने पूर्णिया, अररिया और किशनगंज में अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादल गरजेंगे और तेज बारिश होगी। बिजली भी कड़के दी। हवा की रफ्तार 30–50 किमी/घंटा तक रहने की आशंका है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि गुरुवार को बारिश और बादलों के चलते 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यह मानसून की पूर्व-चेतावनी मानी जा रही है।