बिहार में होली और रमजान पर सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम; सोशल मीडिया पर 24 घंटे पैनी नजर, अफवाह फैलाई तो होगी जेल

होली पर्व (03-04 मार्च) और चल रहे रमजान माह के दौरान राज्य में शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए कमर कस ली है। संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सोशल मीडिया की 24×7 निगरानी सुनिश्चित की गई है।

बिहार में होली और रमजान पर सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम; सोशल मी

Patna - बिहार पुलिस मुख्यालय ने आगामी होली पर्व (03-04 मार्च) और चल रहे रमजान माह के दौरान राज्य में शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए कमर कस ली हैपुलिस मुख्यालय द्वारा जारी विस्तृत दिशा-निर्देशों के तहत संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सोशल मीडिया की 24×7 निगरानी सुनिश्चित की गई हैअफवाह फैलाने वालों और उपद्रवी तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने के लिए जिला प्रशासन को विशेष निर्देश दिए गए हैं.

पर्वों को लेकर पुलिस की चाक-चौबंद तैयारी 

बिहार पुलिस मुख्यालय ने होली और रमजान के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण हेतु सभी जिलों को कड़े निर्देश निर्गत किए हैंहोली का त्योहार 3 और 4 मार्च 2026 को मनाया जाएगा, जबकि रमजान माह 19 फरवरी से ही प्रारंभ हैराज्य में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए थाना और जिला स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं ताकि किसी भी संभावित विवाद को समय रहते सुलझाया जा सके.

भारी संख्या में अतिरिक्त बलों की प्रतिनियुक्ति 

सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए राज्य भर में करीब 26 हजार से अधिक अतिरिक्त पुलिस बल और प्रशिक्षुओं को तैनात किया गया हैइनमें बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की 35 कंपनियां, 18,822 नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाही और 5,100 होमगार्ड शामिल हैंइसके अलावा, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रत्येक जिले में 'क्विक रिस्पांस टीम' (QRT) और दंगा-निरोधी दस्ता पूरी तरह सक्रिय रहेगा.

सोशल मीडिया पर 24×7 डिजिटल पहरा 

पुलिस मुख्यालय और जिला स्तर पर सोशल मीडिया सेल को 24 घंटे सक्रिय रहने का आदेश दिया गया हैफेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्मों पर सांप्रदायिक या भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगीपुलिस ने स्पष्ट किया है कि अफवाहों का तत्काल खंडन किया जाएगा और आपत्तिजनक मैसेज वायरल करने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

असामाजिक तत्वों पर कानूनी शिकंजा 

उपद्रवी तत्वों पर नियंत्रण के लिए सघन गश्ती, वाहन जांच और छापामारी अभियान चलाए जा रहे हैंपुलिस द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की विभिन्न धाराओं, जैसे धारा 126 और 135 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई और बंध-पत्र (Bond) भरवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैसंवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों की पहचान कर वहां दंडाधिकारियों और पुलिस बल की विशेष प्रतिनियुक्ति की गई है.

यात्रियों की सुरक्षा और शांति की अपील 

त्योहारों पर घर लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों की भीड़ को देखते हुए प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई हैट्रेनों और प्लेटफार्मों पर नशाखुरानी गिरोहों के विरुद्ध विशेष सतर्कता बरती जा रही हैबिहार पुलिस ने आम नागरिकों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की है और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने का अनुरोध किया है.

रिपोर्ट - अनिल कुमार