Bihar revenue Department - अब जिले में जाएंगे बिहार के राजस्व मंत्री, दाखिल-खारिज, बसेरा-2 जैसी योजनाओं में सीधे होगी कार्रवाई

Bihar revenue Department - बिहार में भूमि सुधार से जुड़े मामलों की समीक्षा के लिए जिलों में ही मंत्री की दरबार लगेगी। जहां विभाग की सभी योजनाओं की पूरी रिपोर्ट पेश की जाएगी।

Bihar revenue Department - अब जिले में जाएंगे बिहार के राजस्
जिलों में जाएंगे राजस्व मंत्री संजय सारावगी- फोटो : NEWS4NATION

Patna -राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी 6 जून शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में राजस्व एवं भूमि सुधार से संबंधित कार्यों की गहन समीक्षा करेंगे। इसी क्रम में 12 जून को पश्चिमी चंपारण एवं 13 जून को पूर्वी चंपारण में मंत्री श्री सरावगी समीक्षा करेंगे। 

इस दौरान राजस्व व भूमि सुधार विभाग से जुड़ी योजनाओं, राजस्व वसूली की स्थिति, दाखिल-खारिज व परिमार्जन प्लस के मामलों के निष्पादन, अभियान बसेरा 2 की स्थिति, भूमि सर्वेक्षण की प्रगति और डिजिटल सेवाओं की प्रभावशीलता की समीक्षा करेंगे।

मुज़फ्फरपुर में समीक्षा बैठक में विभागीय अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह भी मौजूद रहेंगे। पूर्वी चंपारण एवं पश्चिमी चंपारण में समीक्षा बैठक में सचिव जय सिंह रहेंगे। समीक्षा बैठक में अपर समाहर्त्ता (राजस्व), सभी भूमि सुधार उप समाहर्त्ता एवं अंचलाधिकारी के साथ-साथ तकनीकी इकाइयों के प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे। इस दौरान विभिन्न राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, ई-मापी समेत अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं की स्थिति पर अंचलवार स्थिति का आंकलन किया जाएगा।

मंत्री सरावगी विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और तकनीकी दक्षता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते रहे हैं। वे योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए जिलावार समीक्षा कर रहे हैं। इस समीक्षा का उद्देश्य सेवा वितरण को और प्रभावी बनाना है ताकि आम जनता को राजस्व एवं भूमि सुधार से जुड़ी सेवाएं बिना परेशानी मिल सकें।