LATEST NEWS

Bihar Officers Transfer : बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर हुआ तबादला, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जारी किया अधिसूचना

Bihar Officers Transfer : बिहार में राजस्व सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दिया है...पढ़िए आगे

Bihar Officers Transfer : बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर हुआ तबादला, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जारी किया अधिसूचना
राजस्व अधिकारियों का तबादला - फोटो : social media

PATNA : नीतीश सरकार ने बिहार राजस्व सेवा के कई अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसकी अधिसूचना राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जारी कर दी है। बता दें की बिहार सरकार ने 6 अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी का तबादला किया है। रंजीत कुमार को बांका का अपर भू अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है जो किशनगंज में इसी पद पर कार्यरत थे। 

चंद्रशेखर तिवारी को गोपालगंज से हटाकर जमुई का अपर जिला भू पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं विजेंद्र कुमार को भोजपुर से हटाकर सारण का अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है। विकास कुमार को सीतामढ़ी से हटाकर दरभंगा का अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है। 

अजीत कुमार को जो पश्चिम चंपारण के कार्यपालक दंडाधिकारी थे। उन्हें वैशाली का अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी और विजय कुमार गुप्ता को जो अररिया के कार्यपालक दंडाधिकारी थे। उन्हें मधुबनी का अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है। 


Editor's Picks