Bihar News: PM मोदी के तोहफे से बदली बिहार की तस्वीर! जानें बीते 10 सालों क्या हुआ कि जिसके बारे में जानकर आपको भी होगा गर्व
Bihar News: प्रधानमंत्री मोदी की ओर से घोषित 1.25 लाख करोड़ रुपये के बिहार विशेष पैकेज से राज्य को सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय प्रगति मिली है।

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 की चुनावी सभा में 1.25 लाख करोड़ रुपये के बिहार विशेष पैकेज की घोषणा की थी। इस पैकेज का उद्देश्य था—राज्य की आधारभूत संरचना को मज़बूत बनाना और आर्थिक विकास की गति को तेज़ करना। अब जबकि डबल इंजन सरकार का कार्यकाल अपने परिपक्व चरण में है, सरकारी आंकड़ों के अनुसार अधिकांश परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं या अपने अंतिम चरण में हैं।
पूरी हो चुकी परियोजनाएं: 1304 किमी का कार्य संपन्न
सड़क परिवहन मंत्रालय के तहत इस पैकेज का सबसे बड़ा हिस्सा रखा गया था। कुल 2836 किमी लंबी सड़कों के लिए 74 परियोजनाएं घोषित की गई थीं, जिनमें से 44 पूरी हो चुकी हैं। इनमें प्रमुख सड़कें इस प्रकार से शामिल हैं महात्मा गांधी सेतु का पुनर्निर्माण (₹1742 करोड़),पटना-गया-डोभी NH-83 (₹1680 करोड़),सिमरिया-खगड़िया NH-31 चार लेन (₹1063 करोड़),भोजपुर-बक्सर NH-84 (₹595 करोड़)। इसमे अब तक करीब 14,898 करोड़ रुपये खर्च करके 1304 किमी सड़कों का निर्माण हो चुका है।
निर्माणाधीन परियोजनाएं: 22 परियोजनाएं प्रगति पर
1057 किमी लंबी सड़कें
लागत: ₹25,933 करोड़
11 परियोजनाएं 2024 के अंत तक पूरी होंगी
शेष 11 परियोजनाएं 2027-28 तक समाप्त होने की उम्मीद
विशेष उल्लेखनीय परियोजनाएं:
महात्मा गांधी सेतु के समानांतर नया पुल
पटना-कोईलवर चार लेन सड़क
कोसी नदी पर पुल सहित उमगांव-सहरसा सड़क
गंगा नदी पर विक्रमशिला सेतु
योजना में नई एंट्री और रोकी गई परियोजनाएं
5 नई सड़क परियोजनाएं (271 किमी) जल्द शुरू होंगी – लागत ₹5797 करोड़। 2 सड़कें (सोनबर्षा और रक्सौल) रक्षा मंत्रालय की सीमा परियोजना में आने से स्थगित हो गई है।
रेलवे परियोजनाओं की स्थिति: 9 में से 5 पूर्ण, 4 अंतिम चरण में
रेलवे सेक्टर में 9 प्रमुख परियोजनाएं शामिल थीं। इनमें से:
5 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं – 652 किमी रेललाइन बनी/दोहरीकरण हुआ
4 परियोजनाएं जारी – 466 किमी लाइन पर ₹7736 करोड़ का काम जारी
मुख्य प्रगति वाली परियोजनाएं:
किउल-गया लाइन का दोहरीकरण
समस्तीपुर-दरभंगा सेक्शन
धनबाद-सोननगर तीसरी लाइन
राजेंद्र पुल और रामपुर डुमरा टाल लाइन दोहरीकरण
इनसे बिहार में माल और यात्री परिवहन दोनों में समय की बचत और सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
हवाई कनेक्टिविटी की उड़ान: पटना समेत 5 एयरपोर्ट
पटना एयरपोर्ट का विस्तार: ₹1216 करोड़ की लागत से टर्मिनल, पार्किंग, रनवे इत्यादि विकसित
गया एयरपोर्ट का नवीनीकरण: ₹68.72 करोड़ खर्च
बिहटा एयरपोर्ट: प्रधानमंत्री ने हाल ही में निर्माण कार्य की शुरुआत की
पूर्णिया एयरपोर्ट: जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना
रक्सौल एयरपोर्ट: ज़मीन सर्वेक्षण का कार्य जारी है
इन परियोजनाओं से उत्तर बिहार के कई जिलों को हवाई कनेक्टिविटी मिलने वाली है, जिससे पर्यटन और कारोबार को बल मिलेगा।