Bihar Weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज, आज इन जिलों के लिए आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी, 24 घंटे रहे सावधान !

Bihar Weather : बिहार में मौसम का रुख बदल गया है। झमाझम बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक सतर्क रहने की सलाह दी है।

बारिश
bihar weather- फोटो : social Media

Bihar Weather : बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि अगले 24 घंटे के भीतर राज्य के सभी जिलों में मौसम पूरी तरह से करवट ले सकता है। इस दौरान कुछ इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, वहीं अधिकांश जिलों में 11 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, कैमूर, बक्सर, सारण, सिवान, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में अगले 24 घंटे के भीतर आंधी, तूफान और बारिश की आशंका जताई गई है। इन जिलों में तेज हवाएं 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से चल सकती हैं।

इन जिलों में सिर्फ बारिश का अनुमान

रोहतास, भोजपुर, पटना, अरवल, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, बेगूसराय, समस्तीपुर, खगड़िया, सहरसा, शेखपुरा, जहानाबाद और नालंदा जिलों में केवल बारिश की संभावना जताई गई है।

Nsmch

तापमान में आई गिरावट

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। गया में तापमान में 1.6°C की गिरावट आई है। वहीं औरंगाबाद और जमुई में 2.1°C, बांका में 1.7°C, डेहरी में 2.6°C, सासाराम में 1.3°C, भोजपुर में 1.7°C, गोपालगंज में 2°C, मोतिहारी में 3.4°C, फारबिसगंज में 3.8°C और किशनगंज में 3.3°C की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा गिरावट सुपौल में 8.8°C और मधुबनी में 6.5°C रही। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। खेतों में काम कर रहे किसानों को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।