Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में आज होगी जबरदस्त बारिश, मौसम विभाग की हैरान करने वाली चेतावनी, जानिए कैसा रहेगा आज का वेदर
Bihar Weather: बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं 2 से 3 दिनों में अधिकत्तम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
Bihar Weather: बिहार के मौसम में बदलाव साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। मोंथा तूफान के असर से लगातार चार दिनों तक हुई बारिश के बाद अब मौसम में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। शनिवार को भी राज्य के कई इलाकों में रुक-रुककर हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों ने ठंडक का अनुभव किया।
दिन और रात के तापमान में भारी अंतर
दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं रहा। हालांकि, अब बारिश की गतिविधियां कम हो रही हैं और मौसम विभाग ने आज से आसमान साफ होने के साथ धूप निकलने का अनुमान जताया है। इसके चलते दिन के तापमान में बढ़ोतरी जबकि रात में ठंडक बढ़ने की संभावना है। सबसे राहत भरी बात यह है कि लगातार हुई बारिश से अब बिहार की आबोहवा पूरी तरह साफ हो गई है।
आज कैसा रहेगा मौसम
रविवार को राज्य का मौसम मिश्रित रहने की संभावना है। बिहार मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहेंगे और पछुआ हवा 40 किमी/घंटा तक की रफ्तार से चल सकती है। कई जिलों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान है। हालांकि पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद को छोड़कर बाकी जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है।
तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जो 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं, अगले 72 घंटों में अधिकतम तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का अनुमान है। दो नवंबर के बाद करीब एक सप्ताह तक दिन का तापमान बढ़ेगा, जबकि सुबह और रात में ठंड का एहसास बढ़ेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि अब आसमान साफ रहेगा और हवा में नमी बढ़ने के कारण मौसम शुष्क रहेगा। इससे लोगों को दिन में हल्की गर्मी और शाम के बाद गुलाबी ठंड का एहसास होगा।