Bihar Weather: बिहार में भीषण गर्मी का अलर्ट, तापमान 40°C के पार, लू की स्थिति, लोगों का हाल बेहाल

Bihar Weather: बिहार में गर्मी अपना प्रकोप दिखाने लगा है। भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। दिन के साथ साथ अब रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने हॉर्ट डे का अलर्ट जारी किया है।

गर्मी
heat alert in bihar - फोटो : social media

Bihar Weather: बिहार में इस वर्ष गर्मी ने विशाल रूप धारण कर लिया है। राज्य के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 40°C के आसपास पहुंच गया है। तेज धूप और दोपहर में आंधी जैसी तेज़ हवाओं ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। imd के पूर्वानुमान के अनुसार, तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट हो सकती है, लेकिन मौसम की गर्माहट बनी रहेगी।

बिहार में गर्मी से लोग बेहाल 

मौसम विभाग की मानें तो, एक पश्चिमी विक्षोभ निचले से ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों में ट्रफ के रूप में मौजूद है। जो बिहार से पूर्वोत्तर असम तक फैला है। इसके अलावा, चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव भी कम हो गया है। इन मौसमी तंत्रों के कारण दक्षिणी बिहार में पछुआ हवाएं चलेंगी। जिससे लू की स्थिति बनी रह सकती है।

हॉट डे की स्थिति

बिहार मौसम सेवा केंद्र ने 29 मार्च को राज्य के कई जिलों में "हॉट डे" की स्थिति का अलर्ट जारी किया है। कैमूर, बक्सर, भोजपुर, गया, पटना और अन्य जिलों में तापमान सामान्य से अधिक 38-40°C तक रह सकता है। पछुआ हवाओं की गति 30 किमी/घंटा तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, उत्तर-पूर्व बिहार में पूर्वी हवाएं चलेंगी।

40 के पार पहुंचा तापमान 

तापमान का हाल 28 मार्च को डेहरी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.2°C, पटना में न्यूनतम तापमान 24.9°C और जिरादेई में सबसे कम 17.6°C रिकॉर्ड किया गया। पूरे दिन गर्मी का प्रभाव रहा। गर्मी से फिलहाल राहत नहीं मिलेगी। ऐसे में सावधानी बरतें और घर से बाहर निकलने से बचें।

NIHER
Editor's Picks