Bihar Rain Alert: अगले 48 घंटे में बदल जाएगा बिहार का मौसम, गरज और चमक के साथ होगी आफत की बारिश, इन 7 जिलों के लोग रहे सावधान

Bihar Rain Alert: बिहार में अगले 48 घंटों के बाद मौसम बदल जाएगा। मौसम विभाग ने गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

 rain alert
heavy rain alert in 7 districts- फोटो : प्रतीकात्मक

Bihar Rain Alert:  बिहार में अगले 48 घंटों में आफत की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। दरअसल, प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी लौट आई है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई, जिससे मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

सुबह-शाम हल्की ठंड, दिन में तेज धूप

राज्य के कई जिलों में तेज़ हवाएं चलने और आसमान साफ रहने से मौसम सामान्य बना रहेगा। सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास होगा, लेकिन दोपहर में तापमान बढ़ने से गर्मी महसूस की जाएगी। राजधानी पटना में सुबह 8 बजे के बाद धूप तेज़ हो रही है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

8 मार्च से बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग की मानें तो 8 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। यह विक्षोभ 8 से 9 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालय के क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से पटना समेत उत्तर और मध्य बिहार के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है। बादलों की मौजूदगी और बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है, हालांकि अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।

Nsmch

तापमान में उतार-चढ़ाव

मौसम विभाग ने बक्सर, अरवल, औरंगाबाद और रोहतास में 6 और 7 मार्च को तापमान में हल्की गिरावट का पूर्वानुमान जताया है। इन जिलों में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। तेज़ हवाओं और आंशिक बादलों के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

28 शहरों में अधिकतम तापमान में गिरावट

प्रदेश के 28 शहरों में तेज़ हवाओं और हल्के बादलों की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। खगड़िया में 32.1 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।