Bihar Monsoon: बिहार में इस तारीख को होगी मानसून की एंट्री! IMD ने जारी कर दिया अपडेट, जान ले पूरी बात
बिहार में हीटवेव का असर खत्म हो गया है और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवाओं के कारण उमस बढ़ गई है। कई जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट जारी है और मानसून के जल्द आने की संभावना है।

Bihar Monsoon: बिहार की राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में लू का प्रभाव कमजोर हुआ है, लेकिन इसके साथ ही उमस और भारीपन वाली हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन छिटपुट वर्षा, मेघगर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है।उत्तरी बिहार के अधिकांश जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 30-60 किमी प्रति घंटे की तेज हवा बहने की आशंका है। वज्रपात की संभावना है।
कहां हुई बारिश? किसे मिली राहत?
पिछले 24 घंटे में उत्तरी बिहार के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई:
जिला वर्षा (मिमी में)
पूर्णिया (ढेंगराघाट) 46.2
किशनगंज (चरघरिया) 42.6
अररिया (रानीगंज) 29.4
जलालगढ़ (पूर्णिया) 28.8
सिकटी (अररिया) 24.6
जमुई (चकाई) 14.8
मधेपुरा (सिंहेश्वर) 8.2
कई स्थानों पर बूंदाबांदी और बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना रहा।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम (℃) न्यूनतम (℃)
पटना 35.2 26.7
गया 39.3 27.0
भागलपुर 34.8 24.9
मुजफ्फरपुर 32.4 26.0
डेहरी (सर्वाधिक) 39.4 -
बिहार में समय से पहले दस्तक की उम्मीद
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार देश में 4–5 दिनों में मानसून के प्रवेश की संभावना है। बिहार में मानसून के आगमन की संभावित तिथि 13-15 जून 2025 के बीच जताई जा रही है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार मानसून समय से पहले पहुंच सकता है। 2024 में मानसून 5 दिन देरी से 20 जून को आया था