बिक्रम नगर अध्यक्ष मनिता देवी ने निजी कोष से भरा NH 198 पर का गड्ढा, राहगीरों को मिली राहत

पटना के बिक्रम में पुरानी NH 198 पर पिछले एक साल से बने खतरनाक गड्ढे को नगर अध्यक्ष मनिता देवी ने अपने निजी फंड से जेसीबी और राविश लगवाकर भरवा दिया है। इससे हजारों राहगीरों को बड़ी राहत मिली है। जनता ने मनिता देवी और अभिजीत कुमार की तारीफ।

manita devi repairs road pothole private fund
बिक्रम में 1 साल पुराना गड्ढा मनिता देवी ने निजी फंड से कराया ठीक- फोटो : Reporter

पटना जिले के बिक्रम नगर पंचायत अंतर्गत पुरानी NH 198 सड़क मार्ग पर वार्ड संख्या 5 और 6 के पास पिछले एक साल से एक खतरनाक गड्ढा बना हुआ था। हालिया बारिश का पानी भर जाने से यहाँ दुर्घटनाओं का खतरा काफी बढ़ गया था और बाइक व साइकिल सवार आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे थे। अराप और गोरखरी पंचायत सहित कई गांवों के हजारों लोगों के लिए यह बिक्रम बाजार आने-जाने का मुख्य मार्ग है, जिससे रोजाना आवागमन में भारी किल्लत हो रही थी।


सरकारी देरी से परे, नगर अध्यक्ष का बड़ा कदम 

आम जनता की इस गंभीर समस्या और लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए बिक्रम नगर पंचायत की मुख्य पार्षद (नगर अध्यक्ष) मनिता देवी ने संवेदनशीलता दिखाई। उन्होंने प्रशासनिक और सरकारी प्रक्रिया में होने वाले संभावित विलंब का इंतजार करने के बजाय जनहित को प्राथमिकता दी। मनिता देवी ने इस समस्या के त्वरित समाधान का निर्णय लिया।

निजी फंड से ईंट-मलबा मंगवाकर गड्ढे का भराव

 नगर अध्यक्ष मनिता देवी ने अपने निजी कोष से ईंट और राविश (मलबा) मँगवाया और जेसीबी मशीन लगवाकर उस जानलेवा गड्ढे को भरवा दिया। सड़क को समतल और पूरी तरह दुरुस्त कराए जाने से इस मार्ग पर आवाजाही करने वाले हजारों राहगीरों और वाहन चालकों को तुरंत बड़ी राहत मिली है।

स्थानीय जनता ने मनिता देवी और अभिजीत कुमार का जताया आभार 

इस सराहनीय और त्वरित कार्य से बिक्रम क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है। स्थानीय निवासियों ने नगर अध्यक्ष मनिता देवी के इस कदम की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद व्यक्त किया है। इसके साथ ही, इस कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करने पर उनके पुत्र व सामाजिक कार्यकर्ता अभिजीत कुमार की भी क्षेत्रवासी जमकर तारीफ कर रहे हैं।