नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पटना में हुई भव्य पूजा, बीजेपी MLA विधायक संजय गुप्ता का बड़ा ऐलान

विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। आजादी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे नेता हैं जिन्होंने लगातार 12 वर्ष 15 दिन तक देश का नेतृत्व करते हुए भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

 Sanjay Gupta performed puja
Sanjay Gupta performed puja- फोटो : news4nation

Bihar News :  प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष 15 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 12 साल बेमिसाल अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में में पटना के कुम्हरार के विधायक संजय गुप्ता ने बुधवार को पटना के प्रसिद्ध पंच शिव मंदिर में सुंदरकांड पाठ, हवन, पूजा-अर्चना एवं हनुमान चालीसा का आयोजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।


इस अवसर पर विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। आजादी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे नेता हैं जिन्होंने लगातार 12 वर्ष 15 दिन तक देश का नेतृत्व करते हुए भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विकास, सुशासन, जनकल्याण और गरीब कल्याण की योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है और आज विश्व मंच पर भारत की आवाज को गंभीरता से सुना और सम्मान दिया जाता है।


पूरा होगा विकसित भारत का संकल्प

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत-2047 का जो संकल्प लिया है, वह निश्चित रूप से पूरा होगा। देश आज विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है और यह सब प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के लोग उनके नेतृत्व की सराहना कर रहे हैं और कामना कर रहे हैं कि वह इसी प्रकार देश का मार्गदर्शन करते रहें।


राष्ट्रसेवा की कामना

संजय गुप्ता ने कहा कि कंकड़बाग स्थित पंच शिव मंदिर पटना का अत्यंत प्राचीन एवं प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। एशिया की सबसे बड़ी कॉलोनियों में शामिल कंकड़बाग के इस मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। मंदिर परिसर में विभिन्न देवी-देवताओं का वास माना जाता है और यह आस्था का प्रमुख केंद्र है। इसी पवित्र स्थल पर सुंदरकांड पाठ, हवन एवं विशेष पूजा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भगवान भोलेनाथ, माता रानी, हनुमान जी एवं सभी देवी-देवताओं से दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।


उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की भी यही इच्छा थी कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंबे समय तक देश का नेतृत्व करते रहें। इसी भावना के साथ श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर उनके स्वस्थ, सफल और दीर्घ जीवन की कामना की।

वंदना की रिपोर्ट