रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल होंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, 52 जगहों से निकलेगी झांकियां

नितिन नवीन के नेतृत्व में पटना में 52 से अधिक शोभायात्राएं निकाली जाएंगी, जिसमें डाकबंगला चौराहे को विशेष रूप से सजाया जाएगा और झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी।

 Ram Navami procession in Patna
Ram Navami procession in Patna- फोटो : news4nation

Ram Navami :  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पटना में रामनवमी पर भव्य शोभा यात्रा में शामिल होंगे। रामनवमी महोत्सव में शामिल होने के लिए वे विशेष रूप से बुधवार शाम दिल्ली से पटना आएंगे। इस बार रामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत शहर में 52 से अधिक शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। खास तौर पर डाकबंगला चौराहे को आकर्षक तरीके से सजाया जाएगा, जहां विभिन्न झांकियां लोगों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र होंगी।


शोभा यात्रा में मुंबई का बैंड, झारखंड की नृत्य मंडली और काशी की गंगा आरती टीम भी शामिल होगी। इसके अलावा राम मंदिर, भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र और 52 अलग-अलग विषयों पर आधारित झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। नितिन नवीन ने समाज के सभी वर्गों से अपने घरों और आसपास महावीर ध्वज लगाने की अपील की है। इस भव्य आयोजन में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री समेत कई वरिष्ठ राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता भी भाग लेंगे।


रामनवमी कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, नवमी तिथि 26 मार्च 2026 को सुबह 11:48 बजे से शुरू होकर 27 मार्च 2026 को सुबह 10:06 बजे तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, 27 मार्च 2026 को राम नवमी मनाना अधिक शुभ माना जाएगा। 


मध्याह्न काल का समय 

राम नवमी के दिन मध्याह्न काल का विशेष महत्व होता है, क्योंकि मान्यता है कि भगवान राम का जन्म दोपहर के समय हुआ था। इस साल मध्याह्न का शुभ समय सुबह 11:13 बजे से दोपहर 1:41 बजे तक रहेगा, जबकि मध्याह्न का सटीक क्षण 12:27 बजे माना गया है। इस समय पूजा करना सबसे उत्तम माना जाता है।

रंजीत की रिपोर्ट