भाजपा का 'चलो जीते हैं' रथ रवाना, सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों का करेगा दौरा, 50 हजार जगहों दिखाई जाएगी पीएम मोदी की फिल्म
बिहार विधानसभा चुनाव को केंद्रित करते हुए भाजपा ने पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर के एक दिन पहले पटना से 'चलो जीते हैं' रथ को रवाना किया जो सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगा.

Bihar News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को पटना के गांधी मैदान से "चलो जीते हैं" नामक रथ को रवाना किया। यह रथ प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेगा. प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में रथों को रवाना किया गया. राज्य के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में ये रथ जाएंगे और मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दर्शाई गई फिल्म का सार्वनिक रूप से करीब 50 हजार जगहों पर प्रदर्शन होगा.
सेवा पखवाड़ा और 'चलो जीते हैं' रथ का उद्देश्य
भाजपा का यह 'सेवा पखवाड़ा' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हर साल मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य जनता के बीच जाकर सेवा कार्यों को बढ़ावा देना और सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाना है। 'चलो जीतें' रथ भी इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाएगा। यह रथ यात्रा पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच संवाद स्थापित करने का एक बड़ा माध्यम बनेगी। इसके जरिए पार्टी राज्य के हर कोने में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है। यह अभियान आगामी चुनावों के लिए भी एक महत्वपूर्ण तैयारी मानी जा रही है।