Bihar News: नवादा में राम कथा में पहुंचे चिराग पासवान, 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' को लेकर दिया बड़ा बयान

चिराग पासवान
चिराग पासवान पहुंचे नवादा - फोटो : Reporter

Bihar News: बिहार के नवादा जिले के महवतपुर गांव में आयोजित 11 कुंडलीय श्री सीताराम महायज्ञ और राम कथा कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने खुद को एक साधारण श्रद्धालु बताते हुए मंच से कहा कि वे यहां किसी राजनीतिक चर्चा के लिए नहीं, बल्कि प्रभु श्रीराम के चरणों में बिहार के विकास की कामना लेकर पहुंचे हैं।

बिहारी फर्स्ट का संदेश 

उन्होंने कहा कि “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” के लक्ष्य को हासिल करने के लिए वे भगवान श्रीराम से शक्ति और मार्गदर्शन मांगते हैं। चिराग पासवान ने बताया कि उन्हें इस कार्यक्रम की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना के माध्यम से मिली, जिसके बाद वे स्वयं यहां आने के लिए प्रेरित हुए।

जनता का आशीर्वाद ही सबसे बड़ी ताकत

अपने संबोधन में चिराग पासवान ने बुजुर्गों, माताओं, बहनों और युवाओं के आशीर्वाद को अपनी सबसे बड़ी शक्ति बताया। उन्होंने कहा कि जनता के प्यार और समर्थन की बदौलत ही वे आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। राम कथा से मिलता है जीवन का मार्गदर्शन उन्होंने राम कथा को जीवन के हर पहलू में मार्गदर्शन देने वाला बताया और कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन लोगों को सकारात्मक ऊर्जा और नई सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। साथ ही उन्होंने सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

‘एक बिहारी के तौर पर काम कर रहा हूं’

चिराग पासवान ने कहा कि वे एक बिहारी के नाते राज्य को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं और आने वाले दिन बिहार के लिए बेहतर हों, यही उनकी कामना है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने “जय हिंद, जय बिहार” का नारा लगाते हुए लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर पार्टी के कई नेता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

नवादा से अमन की रिपोर्ट