Cm visit police headquarter - पुलिस मुख्यालय पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, कानून व्यवस्था को लेकर की ली बैठक, दिए यह निर्देश

Cm visit police headquarter - सीएम नीतीश कुमार आज पुलिस मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। साथ ही आपातकालीन विभाग की समीक्षा की।

Cm visit police headquarter - पुलिस मुख्यालय पहुंचे सीएम नीत

Patna - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटेल भवन पहुंचकर गृह विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने पटेल भवन स्थित द्वितीय तल पर गृह विभाग स्थित अपने कक्ष में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और राज्य की कानून व्यवस्था एवं पुलिसिंग गतिविधि की बेहतरी के लिये किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग समय पर कार्यालय आकर अपने कार्यों का बेहतर ढंग से निपटारा करें। पुलिस पर लोगों का पूरा भरोसा है, उस पर खरा उतरें। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाये रखने के लिये पूरी मुस्तैदी से कार्य करें।

आपातकालीन संचालन केंद्र भी गए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र भी गये और वहां की व्यवस्थाओं तथा कार्य पद्धतियों की जानकारी ली। इस दौरान विकास आयुक्त सह आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र की कार्य पद्धति की जानकारी देते हुये बताया कि यह केन्द्र 24 घंटे संचालित रहता है। इस केन्द्र से राज्य का मौसम, तापमान एवं आपदा से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत उपयोगी केन्द्र है। इसका संचालन बेहतर ढंग से करते रहें ताकि राज्य के लोगों को इसका लाभ मिलता रहे।

Nsmch
NIHER

मुख्यमंत्री ने 5वें तल स्थित बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विभिन्न भागों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं कॉन्फ्रेंस हॉल का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कॉन्फ्रेंस हॉल में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, सदस्य एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को आपदा से बचाव के लिये आप सब बेहतर ढंग से कार्य करते रहें। मुख्यमंत्री के समक्ष आगजनी से बचाव के लिये जन जागरूकता को लेकर बनायी गयी वीडियो गीत भी प्रस्तुत की गयी।

सीएम के साथ यह लोग भी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल, सांसद संजय कुमार झा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ उदयकांत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य श्री पीके राय, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य कौशल कुमार मिश्र, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य नरेन्द्र कुमार सिंह, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य प्रकाश कुमार, विकास आयुक्त सह आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि सहित गृह विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।