Bihar Vidhansabha Session : बिहार विधानसभा पहुंचे सीएम नीतीश, सत्र के दूसरे दिन स्पीकर का होगा चयन, तेजस्वी के साथ एक फेम में आएंगे नजर
Bihar Vidhansabha Session : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा पहुंच गए हैं। 18वीं विधानसभा के पहले सत्र का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन स्पीकर का चुनाव होगा। नीतीश और तेजस्वी एक साथ नए स्पीकर को उनके आसन पर बैठाएंगें।
Bihar Vidhansabha Session : 18वीं बिहार विधानसभा के पहले सत्र का आज दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही 11 बजे से शुरु होगी। कार्यवाही के लिए नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधानसभा पहुंच गए हैं। जदयू के तमाम नेताओं ने सीएम नीतीश का पार्टिकों में स्वागत किया। आज स्पीकर का चयन होना है। एनडीए की ओर से प्रेम कुमार ने नामांकन किया है।

नीतीश तेजस्वी प्रेम कुमार को आसान पर बैठाएंगे
बता दें कि, प्रेम कुमार का निर्विरोध चुना जाना तय है। ऐसे में परंपरा के अनुसार सीएम नीतीश और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव एक साथ नए स्पीकर को उनके आसन पर बैंठाएंगे। इस दौरान चुनाव के बाद पहली बार नीतीश और तेजस्वी एक फेम में नजर आएंगे। सीएम नीतीश और तेजस्वी एक साथ नए स्पीकर को उनके आसान पर बैठाने के बाद अपने अपने स्थान पर लौट कर आएंगे। इस दौरान अलग तस्वीर देखने को मिलेगी।
कब टूटेगी तेजस्वी की चुप्पी?
सत्र के पहले दिन भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शांत दिखें। हार के बाद से ही तेजस्वी शांत हो गए हैं। तेजस्वी हार को लेकर भी अब तक मीडिया में कोई बयान नहीं दिए हैं। ना ही तेजस्वी विधानसभा में मीडिया कर्मियों के समक्ष कुछ कहा। तेजस्वी यादव की चुप्पी अब सवाल बन गई है। हालांकि सदन के पहले दिन तेजस्वी अगल अंदाज में दिखें। तेजस्वी शपथ ग्रहण करने के बाद सभी का अभिवादन किए। वहीं सम्राट चौधरी से उन्होंने हाथ मिलाया। रामकृपाल यादव को गले से लगाया।
सदन का दूसरा दिन आज
आज सदन का दूसरा दिन है। दूसरे दिन स्पीकर का चुनाव होना है। पहले दिन शपथ ग्रहण समारोह खत्म होने के बाद एनडीए उम्मीदवार के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए औपचारिक रूप से नामांकन दाखिल किया। नए स्पीकर का चुनाव आज यानी 2 दिसंबर को होगा। सत्र 5 दिसंबर तक चलेगा और कुल पांच बैठकें होंगी। विधानसभा चुनाव और नई सरकार के गठन के बाद 18वीं विधानसभा की यह पहली बैठक है। सत्र के दौरान विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है। जबकि सत्ता पक्ष विपक्ष को जवाब देने की रणनीति के साथ सदन में उतरेगा।
नौ बार के विधायक हैं प्रेम कुमार
भाजपा के वरिष्ठ नेता और गया से लगातार नौ बार विधायक डॉ. प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के 18वें अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। उन्होंने सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस पद के लिए वे अकेले ही उम्मीदवार हैं, ऐसे में उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। आधिकारिक घोषणा मंगलवार को की जाएगी। भाजपा कोटे से वे विजय कुमार सिन्हा और नंदकिशोर यादव के बाद तीसरे अध्यक्ष होंगे। इससे पूर्व जदयू के उदय नारायण चौधरी और विजय कुमार चौधरी भी इस पद पर रह चुके हैं।