Bihar News: सीएम नीतीश की सासू माँ का निधन, बेटे निशांत के साथ बांस घाट पहुंचे मुख्यमंत्री

Bihar News: सीएम नीतीश की सासू माँ का निधन हो गया है। 90 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। लंबे समय से सीएम नीतीश की सासू माँ बीमार थी। पटना के बांस घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

सीएम नीतीश
सीएम नीतीश की सास का निधन - फोटो : social media

Bihar News:  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए दुखद खबर सामने आ रही है। सीएम नीतीश की सासू मां विद्यावती देवी का निधन हो गया है। सीएम नीतीश की सासू माँ लंबे समय से बीमार थी। बताया जा रहा है कि आईजीआईएमएस में उनका इलाज चल रहा था। जानकारी अनुसार शुक्रवार की शाम 6:40 बजे उन्होंने 90 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।

सीएम नीतीश की सासू मां का निधन 

वहीं निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के बांस घाट पहुंचे। उनके साथ पुत्र निशांत कुमार और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद रहे। परिवारजनों के अनुसार, विद्यावती देवी की तबीयत पिछले कुछ समय से लगातार खराब चल रही थी। उनके निधन से परिवार में शोक की लहर है। बता दें कि, बीते 2 महीने से आईजीएमएस में भर्ती थीं। जहां लगभग हर शाम सीएम के बेटे निशांत कुमार अपनी नानी से मिलने जाते थे।

ससुराल भी पहुंचे सीएम नीतीश 

गौरतलब हो कि सीएम नीतीश के ससुर कृष्णनंदन सिन्हा का निधन करीब सात साल पहले पटना के कंकड़बाग स्थित पीसी कॉलोनी के आवास पर हुआ था। निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पुत्र निशांत कुमार के साथ ससुराल पहुंचे थे। दिवंगत कृष्णनंदन सिन्हा पेशे से हाईस्कूल के शिक्षक थे और हरनौत क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित व सम्मानित शिक्षक के रूप में उनकी पहचान थी।

बांस घाट में हुआ अंतिम संस्कार 

शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को लोग आज भी याद करते हैं। स्वर्गीय कृष्णनंदन सिन्हा का अंतिम संस्कार पटना के बांसघाट स्थित विद्युत शवदाह गृह में किया गया था। उनके बड़े पुत्र अरुण कुमार ने उन्हें मुखाग्नि दी थी। वहीं उनकी सास का भी अंतिम संस्कार भी बांस घाट में विद्युत शवदाह से किया गया।