Bihar News : जमुई जिले में गिद्धौर के नया गांव पहुंचे सीएम नीतीश, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह के पुण्यतिथि कार्यक्रम में हुए शामिल

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जमुई जिले में गिद्धौर के नया गांव पहुंचे. जहाँ वे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए......पढ़िए आगे

Bihar News : जमुई जिले में गिद्धौर के नया गांव पहुंचे सीएम न
स्व. दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि आज - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व० दिग्विजय सिंह की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जमुई जिला के गिद्धौर के नया गांव में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुये। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व० दिग्विजय सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल, स्व० दिग्विजय सिंह की धर्मपत्नी एवं पूर्व सांसद पुतुल सिंह, स्व० दिग्विजय सिंह की पुत्री एवं विधायक श्रेयषी सिंह अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

बताते चलें की दिग्विजय सिंह का जन्म 14 नवंबर 1955 को गिद्धौर में हुआ था। उन्होंने कॉलेज के दिनों में ही राजनीति शुरू कर दी थी। पहली बार वह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए थे। इनका राजनीतिक सफर साल 1990 से प्रारंभ हुआ था। जब इन्हें राज्यसभा का सदस्य चुना गया था। इसके बाद साल 1998 में पहली बार इन्होंने समता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता था और लोकसभा पहुंचे थे। 

साल 1999 में भी इन्होंने बांका लोकसभा से चुनाव जीता था। 2004 में इन्हें बांका लोकसभा से पराजय का सामना करना पड़ा था। लेकिन 2004 में इन्हें राज्यसभा का सदस्य मनोनीत किया गया था। 2009 में राज्यसभा से इस्तीफा देकर इन्होंने बांका से चुनाव लड़ा और आखिरी बार बांका लोकसभा से सांसद निर्वाचित हुए थे। इसके ठीक एक साल बाद 24 जून 2010 को लंदन में इनका निधन हो गया था।