सड़क दुर्घटना के शिकार हुए विधायक संजय गुप्ता से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना हालचाल

सड़क दुर्घटना के शिकार हुए विधायक संजय गुप्ता से मिलने पहुंच

Patna : बीते 14 अप्रैल को पटना के कुम्हरार विधान सभा के बीजेपी विधायक संजय गुप्ता सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए थे। घटना में उन्हे गंभीर चोटे आई थी। हालांकि अब वे खतरे से बाहर है। आज शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उनसे मिलने पहुंचे। जहां उन्होने विधायक संजय गुप्ता के स्वास्थ की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ्य होने बात की। 


बताते चले कि बीते 14 अप्रैल को भाजपा के कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता सड़क हादसे में घायल हो गए थे। यह दुर्घटना बेगूसराय में देर रात करीब 2:30 बजे हुई थी। संजय गुप्ता सिलीगुड़ी से चुनाव प्रचार कर पटना लौट रहे थे। उन्हें पटना में होने वाली भाजपा विधायक दल की अहम बैठक में शामिल होना था, लेकिन रास्ते में ही उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई थी। 


उनकी गाड़ी नेशनल हाईवे पर कई बार पलटी मारते हुए सड़क किनारे जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी ने हवा में ही दो से तीन बार पलटी मारी। इस गाड़ी में अकेले विधायक ही नहीं बल्कि उनका परिवार भी था।


हालांकि गनीमत यह रही कि इसी दौरान गाड़ी का एयरबैग खुल गया, जिस वजह से विधायक और उनके परिवार के सदस्यों को मामूली चोट आई। फिर उन्हें इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 


पटना से वंदना