'दरवाजे पर खड़ी 'विधायक' वाली गाड़ी, अंदर बॉडीगार्ड... लेकिन कहाँ गए मनोज विश्वास? राज्यसभा चुनाव के बीच बिहार में बड़ी 'मिस्ट्री'!

बिहार राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के बीच महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास पटना से अचानक गायब हो गए हैं।

'दरवाजे पर खड़ी 'विधायक' वाली गाड़ी, अंदर बॉडीगार्ड... लेकिन क

  • Patna - बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए हो रही वोटिंग के बीच सियासी गलियारों में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महागठबंधन के तीन विधायकों के 'लापता' होने की खबर आई। इनमें सबसे चौंकाने वाला मामला फारबिसगंज (निर्वाचन क्षेत्र संख्या 48) से कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास का है। विधानसभा में जहाँ उनके साथी उनकी तलाश कर रहे हैं, वहीं विधायक जी का कहीं कोई सुराग नहीं मिल रहा।

घर पर गाड़ी और बॉडीगार्ड, पर मालिक गायब! 

न्यूज़4नेशन की पड़ताल में विधायक मनोज विश्वास के पटना आवास पर अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली। उनके आवास के बाहर 'विधायक' स्टिकर लगी उनकी गाड़ी (नंबर: BR38AL9857) खड़ी है। घर के अंदर उनके बॉडीगार्ड और कर्मचारी भी मौजूद हैं, लेकिन किसी को यह जानकारी नहीं है कि विधायक जी कहाँ गए हैं। कर्मचारियों की चुप्पी इस रहस्य को और गहरा बना रही है।

तेजस्वी के 'एकजुटता' के दावे पर उठे सवाल

एक ओर तेजस्वी यादव दावा कर रहे थे कि महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है, लेकिन वोटिंग के दिन ही विधायकों का इस तरह 'नदारद' होना विपक्ष की रणनीति पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। चर्चा है कि बिहार की राजनीति में एक बार फिर 'खेला' हो चुका है। जहाँ AIMIM और अन्य विधायक साथ दिख रहे हैं, वहीं कांग्रेस और राजद के अपने ही विधायकों ने किनारा कर लिया है।

कांग्रेस नेतृत्व में भारी बेचैनी 

विधायक मनोज विश्वास के गायब होने के बाद कांग्रेस की पोलिंग एजेंट और वरिष्ठ नेत्री प्रतिमा दास ने सरकार से गुहार लगाई है कि उनके विधायक को ढूंढकर लाया जाए। पार्टी को डर है कि कहीं अंतिम समय में ये 'लापता' विधायक एनडीए के पक्ष में न झुक जाएं। पांच सीटों के लिए हो रहे इस चुनाव में अब हर एक वोट की कीमत बढ़ गई है।

NDA खेमे में बढ़ी हलचल और मुस्कुराहट 

महाबंधन के अंदर मची इस रार और विधायकों की 'लापता' होने की खबरों के बीच एनडीए खेमे में उत्साह देखा जा रहा है। भाजपा और जदयू के नेता दावा कर रहे हैं कि एनडीए पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वोटिंग खत्म होने से पहले मनोज विश्वास सामने आते हैं या यह 'गायब' होने का सिलसिला बिहार की राजनीति में नया मोड़ लेकर आएगा।

Report - Narroattam kumar