Bihar News: पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगों का भंडाफोड़ा, 5 शातिर गिरफ्तार

Bihar News: बिहार में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 5 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी शातिर लोगों को ठग रहे थे। पुलिस ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है।

पटना पुलिस
5 साइबर ठग गिरफ्तार - फोटो : social media

Bihar News:  त्योहारों के मौसम में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को ठगने वाले साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। राजधानी पटना में सक्रिय एक साइबर ठग गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। साइबर थाना पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाने के सहयोग से संयुक्त छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

साइबर ठगों का आतंक 

पुलिस के अनुसार, आरोपित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को लुभावने ऑफर, फर्जी लिंक और स्कीम भेजकर ठगी करते थे। त्योहारों के दौरान ऑनलाइन शॉपिंग, गिफ्ट और कैशबैक ऑफर के नाम पर लोगों को निशाना बनाया जा रहा था। ऐसे में साइबर थाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान किसी भी अनजान लिंक, कॉल या ऑफर पर भरोसा न करें और संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

लाखों रुपये कैश सहित कई सामान बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से लाखों रुपये नकद, लैपटॉप, मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं। बरामद डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है ताकि ठगी के नेटवर्क और अन्य सहयोगियों का पता लगाया जा सके। फिलहाल गिरफ्तार अपराधियों से गहन पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट