जीविका दीदी के ड्रेस कोड और पहचान पत्र की विधानसभा में उठी मांग, मंत्री श्रवण कुमार का हैरान करने वाला आया जवाब

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि ड्रेस कोड के लिए जल्द ही प्रक्रिया पूरी की जाएगी. साथ ही उन्होंने जीविका दीदियों की सुरक्षा पर चिंता नहीं करने की बातें कही.

Jeevika Didi
Jeevika Didi- फोटो : news4nation

Jeevika Didi : बिहार विधानसभा के बजट सत्र में बुधवार को सासाराम से विधायक स्नेहलता ने जीविका दीदियों के लिए ड्रेस कोड देने की मांग की ताकि उनकी व्यापक पहचान सुनिश्चित हो. साथ ही उन्हें पहचान पत्र वितरण किया जाया. इस पर मंत्री श्रवण कुमार ने जो जवाब दिया इससे स्न्हेलता हैरान कर रह गई.  मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि ड्रेस कोड के लिए जल्द ही प्रक्रिया पूरी की जाएगी. साथ ही उन्होंने जीविका दीदियों की सुरक्षा पर चिंता नहीं करने की बातें कही. उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं को जागरूक करने का कम जीविका दीदी कर रही हैं. इस पर स्नेहलता ने कहा कि उनका सवाल जीविका दीदी के पहचान पत्र निर्गत करने से है न कि सुरक्षा का. 

माइक काम नहीं करने से दिक्कत

इसके पहले विधानमंडल की कार्यवाही के दौरान उस समय अजीब स्थिति हो गई जब राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) की विधायक स्नेहलता कुशवाहा अपना पहला सवाल पूछने के लिए खड़ी हुईं, लेकिन उनका माइक काम नहीं कर रहा था. स्नेहलता कुशवाहा ने एक के बाद दूसरे माइक पर बोलने की कोशिश की, लेकिन पूरे पंक्ति में किसी भी माइक की लाइट नहीं जली। तकनीकी दिक्कत के कारण वे अपनी बात नहीं रख सकीं। अंततः उन्हें अपनी सीट छोड़कर आगे आना पड़ा, तब जाकर उन्होंने अपना सवाल सदन में रखा।

इस घटना को लेकर विपक्ष ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय लोक मोर्चा के साथ अन्याय है। विपक्षी सदस्यों ने इसे गंभीरता से लेने और व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।