Bihar News : वनस्थली विद्यापीठ के 42 वें दीक्षांत समारोह में डॉ. नित्या को पीएचडी की उपाधि, पर्यावरणीय चेतना पर किया शोध

Bihar News : डॉ नित्या को वनस्थली विद्यापीठ के 42 वें दीक्षांत समारोह में पीएचडी की उपाधि दी गयी. नित्या ने पर्यावरणीय चेतना पर शोध किया है......पढ़िए आगे

Bihar News : वनस्थली विद्यापीठ के 42 वें दीक्षांत समारोह में
डॉ नित्या को पीएचडी की उपाधि - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : अंग्रेज़ी विषय की शोधार्थी डॉ. नित्या को Banasthali Vidyapith के 42 वें दीक्षांत समारोह में पीएचडी (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि प्रदान की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि National Education Technology Forum (NETF) के चेयरमैन रहे।

डॉ. नित्या ने अपना शोध कार्य “Exploring Ecological Consciousness in Selected Novels of Anita Desai and Amitav Ghosh” विषय पर पूर्ण किया है। यह शोध अंग्रेज़ी साहित्य के महत्वपूर्ण क्षेत्र पर्यावरणीय चेतना (Ecological Consciousness) पर आधारित है, जिसमें प्रसिद्ध भारतीय लेखकों Anita Desai और Amitav Ghosh के चयनित उपन्यासों का गहन अध्ययन और विश्लेषण किया गया है।

यह शोध कार्य डॉ. सुनील कुमार झा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। अपने शोध में डॉ. नित्या ने अनिता देसाई और अमिताव घोष के उपन्यासों के माध्यम से प्रकृति, पर्यावरण और मानव जीवन के बीच संबंधों को साहित्यिक दृष्टि से समझने का प्रयास किया है। यह शोध साहित्य और पर्यावरण अध्ययन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है।

डॉ. नित्या ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता डॉक्टर कमल नयन पांडेय, माता कृष्णा देवी, बहन तनु श्री तथा परिवार के अन्य सदस्यों को दिया है। उन्होंने विशेष रूप से अपने चाचा नीरज कुमार के सहयोग और प्रेरणा के लिए आभार व्यक्त किया।