Bihar News : सम्राट चौधरी के युवा सोच और डबल इंजन की सरकार से बिहार के विकास में लगेगा पंख : डॉ. सुनील
सीएम पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी को नेताओं के द्वारा बधाई और शुभकामना देने का सिलसिला जारी है। जदयू नेता सह प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील ने बिहार का सीएम बनने पर सम्राट चौधरी को बधाई दी है....
Patna : नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में सत्ता परिवर्तन हुआ है. आज बुधवार को राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. वहीं उनके साथ जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इसके साथ ही नई सरकार ने कामकाज संभाल लिया है. बिहार की राजनीति में इसे बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। सीएम पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी को नेताओं के द्वारा बधाई और शुभकामना देने का सिलसिला जारी है।
इसी कड़ी में जदयू नेता सह प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर सम्राट चौधरी का और उनके साथ उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर विजय चौधरी एवं बिजेंद्र प्रसाद यादव का हृदय से स्वागत किया है।
डॉ. सुनील सिंह ने कहा बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सम्राट चौधरी जी को बहुत-बहुत बधाई और ढेरों शुभकामनाएं। उनकी ऊर्जा, जनसेवा के प्रति समर्पण और जमीनी अनुभव से राज्य के लिए बेहद उपयोगी साबित होने वाला है। सूबे के विकास यानि आधुनिक बिहार के 'विश्वकर्मा' विकास पुरुष नीतीश जी का मार्गदर्शन , सम्राट चौधरी जी का युवा सोच , सरकार और संगठन का विशेष अनुभव डबल इंजन की सरकार के कारण बिहार के विकास में पंख लग जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए जिस संकल्प भावना के साथ बिहार की जनता की दिन-रात सेवा कर रहा था, मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में उसे और भी गति मिलेगी। ये सरकार पूरी तरह से समृद्धि के साथ, विकसित बिहार और डबल इंजन की सरकार का सपना साकार करेगा।