Bihar News: पटना में सुबह सुबह मर्डर, महिला की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
Bihar News: राजधानी पटना से सटे बाढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सुबह सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
Bihar News: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने सुबह सुबह एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल, पूरा मामला पटना से सटे बाढ़ का है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।
महिला की गोली मारकर हत्या
मिली जानकारी अनुसार बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत अथमलगोला थाना क्षेत्र के मेऊरा गांव में मंगलवार सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मृतका की पहचान मीरा देवी के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, वह सुबह अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं, तभी पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
जमीनी विवाद में हत्या
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी मृतका के परिजनों पर जानलेवा हमला हो चुका है, जिसमें गोली मारकर घायल किया गया था। ग्रामीणों ने इस मामले में महिला के भसुर पर हत्या का आरोप लगाया है।
जांच में जुटी पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ-2 आयुष श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच का नेतृत्व कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। वहीं गांव में दहशत का माहौल है।
बाढ़ से रविशंकर की रिपोर्ट