LATEST NEWS

BCI Election : बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए इस दिन होगा चुनाव, कई राज्यों में सदस्यों ने शुरू की तैयारी

BCI Election : बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए कुछ दिनों में ही चुनाव कराए जायेंगे. इसके लिए देश भर में सदस्यों ने तैयारी शुरू कर दी है.....पढ़िए आगे

BCI Election : बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए इस दिन होगा चुनाव, कई राज्यों में सदस्यों ने शुरू की तैयारी
बीसीआई का चुनाव - फोटो : social media

PATNA : बार काउंसिल ऑफ इंडिया(बीसीआई) के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों के लिए आगामी 2 मार्च,2025 को चुनाव होना तय है। 28 फरवरी, 2025 को नामांकन और 1 मार्च,2025 को नामांकन वापस लेने की तिथि निर्धारित की गई है। प्रत्येक पद के लिए कई राज्यों के सदस्य चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे हुए हैं। पूरी तैयारी और रस्साकस्सी है।

वर्तमान में बिहार राज्य से आने वाले मनन कुमार मिश्रा, जो सर्वोच्च न्यायालय में एक वरीय अधिवक्ता और राज्य सभा के सांसद हैं, अध्यक्ष पद पर लगातार 6 बार से बीसीआई अध्यक्ष पद पर चुने गये । साथ ही  तमिलनाडु के वकील एस. प्रभाकरण बीसीआई के उपाध्यक्ष पद पर विगत तीन वर्षों से बने हुए हैं। विगत 6 बार से लगातार अध्यक्ष का पद बिहार को निर्विरोध मिलता रहा है, किंतु इस बार ऐसा लगता है कि अन्य राज्यों के सदस्य भी चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसके पूर्व सिर्फ स्वर्गीय राम जेठमलानी ही लगातार दो बार कॉउंसिल के अध्यक्ष रहे थे। 

मिश्र ने लगातार 6 बार निर्विरोध चुने जाने का रिकॉर्ड बनाया है। मनन मिश्रा भी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं, परंतु इस बार की लड़ाई काफी कठिन है। हालांकि मिश्रा पूरे देश के वकीलों और बार काउंसिल के सदस्यों में काफी लोकप्रिय हैं और अध्यक्ष पद के लिए एक जाने माने चेहरा हैं। पूरे देश के वकील मिश्र को हृदय से अपना मानते हैं और मिश्र को सरकार व सर्वोच्च  न्यायपालिका के लिए एक कड़ी मानते हैं। फिर भी इस बार का चुनाव एक चुनौती है। अब देखना है कि आगामी 2 मार्च,2025 को क्या नतीजा आता है।

Editor's Picks