पटना के पीएमसीएच में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दमकल की टीम ने संभाला मोर्चा

Fire broke out  in Patnas PMCH
Fire broke out in Patnas PMCH- फोटो : news4nation

PMCH :  बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पटना के पीएमसीएच अस्पताल परिसर में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक पुरानी बिल्डिंग स्थित पैथोलॉजी विभाग में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।  घटना के वक्त आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और जैसे ही आग की लपटें और धुएं को निकलता देखा लोगों में अफरातफरी मच गई। 


आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई। फिलहाल दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

अनिल की रिपोर्ट