Patna news - पटना में पूर्व पार्षद संजय सिंह लापता, गंगा में छलांग लगाने की आशंका, लावारिस हालत में मिली कार
Patna news - पटना में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पूर्व पार्षद की कार लावारिस हालत में गंगा नदी के किनारे खड़ी मिली। वहीं पूर्व पार्षद लापता बताए गए हैं।

Patna - पटना के दीघा थाना क्षेत्र स्थित श्मशान घाट के पास से एक पूर्व पार्षद के लापता होने की खबर सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने गंगा नदी में छलांग लगाई है। लापता व्यक्ति की पहचान मनेर निवासी संजय सिंह (उम्र 52) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में अपने परिवार के साथ दानापुर के गोला रोड में रहते हैं।
घटना और जांच
पुलिस के अनुसार, संजय सिंह की एक चार पहिया गाड़ी दीघा में लावारिस हालत में पाई गई है। इस घटना के बाद से ही उनके परिजनों और मनेर के स्थानीय लोगों में किसी अनहोनी का डर सता रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने लापता संजय सिंह की तलाश के लिए डॉग स्क्वायड (स्वान दस्ता) को बुलाया है। इसके अलावा, SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम भी गंगा नदी में उनकी तलाश कर रही है। पुलिस इस मामले में लगातार निगरानी बनाए हुए है और सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है।
रिपोर्ट - अनिल सिंह