Bihar politics - मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

Bihar politics - बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व निषाद समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश मुखिया आज कांग्रेस में शामिल हो गए। पटना पहुंचे सचिन पायलट ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Bihar politics - मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के पूर्व राष्ट्

Patna - कांग्रेस ने निषाद समाज में बड़ी सेंध लगाई है।  निषाद समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश मुखिया बिंद को कांग्रेस ने अपने पक्ष में कर लिया है। सुरेश मुखिया इससे पहले वीआईपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस ने एक तीर से दो निशाना साधा है। 

आज निषाद समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुकेश सहनी वीआईपी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे सुरेश मुखिया बिंद अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने उन्हें पलायन रोको नौकरी दो यात्रा के मंच पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट , NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार आदि नेताओं की उपस्थिति में सदस्यता दिलवाई। 

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष  राजेश कुमार ने बताया कि बिहार का पिछड़ा अति पिछड़ा समाज और दलित  समाज को समाज के मुख्य धारा में लाने हेतु कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है। ऐसे में सुरेश मुखिया बिंद और रवि रौशन जी के पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी।

Nsmch

गौरतलब है कि सुरेश मुखिया बिंद अति पिछड़ा वर्ग में एक जाना माना नाम है। साथ ही वे वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे और वर्तमान में निषाद समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। जबकि रवि रौशन समस्तीपुर के कल्याणपुर प्रखंड से जिला परिषद के निर्वाचित सदस्य हैं। इस दौरान कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चीव, समेत पार्टी के कई गणमान्य नेता मौजूद थे।।