Bihar News : GOAL Institute ने की 'GOAL Re-NEET Success Program 2026' की शुरुआत, 15 मई को पहले टेस्ट का हुआ आयोजन

Bihar News : GOAL ने परीक्षा रद्द होने की चर्चाओं के तुरंत बाद बिना समय गंवाए छात्रों के हित में यह विशेष परिणामोन्मुखी कार्यक्रम प्रारंभ किया तथा 15 मई को इस कार्यक्रम के अंतर्गत पहला टेस्ट सफलतापूर्वक आयोजित किया...

Bihar News : GOAL Institute ने की 'GOAL Re-NEET Success Prog
गोल इन्स्टीट्यूट की पहल - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : NEET परीक्षा को लेकर उत्पन्न अनिश्चितता एवं परीक्षा रद्द होने की चर्चाओं के बीच देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के सामने मानसिक दबाव, तनाव एवं भविष्य को लेकर चिंता की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ऐसे कठिन समय में बिहार एवं झारखंड के प्रतिष्ठित मेडिकल कोचिंग संस्थान ने एक बार फिर छात्रों के साथ मजबूती से खड़े होते हुए “GOAL Re-NEET Success Program 2026” की शुरुआत कर दी है। GOAL ने परीक्षा रद्द होने की चर्चाओं के तुरंत बाद बिना समय गंवाए छात्रों के हित में यह विशेष परिणामोन्मुखी कार्यक्रम प्रारंभ किया तथा 15 मई को इस कार्यक्रम के अंतर्गत पहला टेस्ट सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। संस्थान द्वारा यह घोषणा की गई है कि GOAL अपने छात्रों के लिए कुल 20 विशेष टेस्ट बिल्कुल निःशुल्क आयोजित करेगा, ताकि छात्र अपनी तैयारी की निरंतरता बनाए रखते हुए Re-NEET में पहले से बेहतर प्रदर्शन कर सकें। संस्थान ने स्पष्ट किया कि केवल टेस्ट ही नहीं, बल्कि छात्रों को अनुभवी शिक्षकों का निरंतर मार्गदर्शन, डाउट सपोर्ट, व्यक्तिगत देखरेख, अकादमिक सहायता, मोटिवेशन एवं संपूर्ण परिणामोन्मुखी वातावरण भी उपलब्ध कराया जाएगा। GOAL Education Village को भी Re-NEET की तैयारी के लिए विशेष रूप से सक्रिय किया गया है, जहां गंभीर एवं समर्पित छात्र अनुशासित माहौल में अपनी तैयारी को नई ऊंचाई दे सकेंगे। 

इस अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए GOAL Institute के Founder एवं Managing Director  ने कहा कि “जीवन में चुनौतियाँ ही बड़े अवसरों को जन्म देती हैं। Re-NEET को दबाव के रूप में नहीं बल्कि अपने स्कोर, रैंक एवं मेडिकल कॉलेज को बेहतर बनाने के सुनहरे अवसर के रूप में देखना चाहिए। GOAL का उद्देश्य सिर्फ पढ़ाना नहीं, बल्कि हर छात्र के सपनों को टूटने से बचाना और उसे सफलता तक पहुंचाना है। ऐसे कठिन समय में छात्रों को मानसिक, शैक्षणिक एवं भावनात्मक रूप से मजबूत बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है और GOAL इसी दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।”

GOAL Institute के Assistant Director ने कहा कि “GOAL हमेशा से छात्रों के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देता आया है। जैसे ही NEET को लेकर असमंजस की स्थिति बनी, GOAL की पूरी टीम तुरंत सक्रिय हो गई और हमने बिना देरी किए Re-NEET Success Program को लागू कर दिया। हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी छात्र की तैयारी का Momentum टूटने न पाए। GOAL हर परिस्थिति में छात्रों के साथ मजबूती से खड़ा है।”

संस्थान के R&D Head  ने कहा कि “Re-NEET के लिए तैयार किया गया यह पूरा कार्यक्रम अत्यंत वैज्ञानिक, रणनीतिक एवं परिणामोन्मुखी तरीके से डिजाइन किया गया है। 20 टेस्ट की श्रृंखला छात्रों को उनकी कमजोरियों की पहचान, समय प्रबंधन, Accuracy एवं परीक्षा के Pressure Handling में काफी मदद करेगी। हमारा प्रयास है कि छात्र इस अतिरिक्त समय का अधिकतम सकारात्मक उपयोग कर सकें।”

वहीं Academic Head  ने कहा कि “GOAL की Academic Team पूरी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ छात्रों के लिए कार्य कर रही है। नियमित टेस्ट, डाउट क्लियरिंग, व्यक्तिगत मार्गदर्शन एवं निरंतर मॉनिटरिंग के माध्यम से छात्रों को ऐसा वातावरण दिया जा रहा है, जिससे वे मानसिक रूप से मजबूत रहकर अपनी तैयारी को अगले स्तर तक ले जा सकें। हमारा विश्वास है कि कठिन परिस्थितियों में धैर्य और अनुशासन बनाए रखने वाले छात्र ही अंततः बड़ी सफलता प्राप्त करते हैं।” GOAL Institute द्वारा शुरू किया गया यह “GOAL Re-NEET Success Program 2026” छात्रों एवं अभिभावकों के बीच तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। शिक्षा जगत के विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार की त्वरित एवं छात्र-केंद्रित पहल हजारों मेडिकल अभ्यर्थियों को नई ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं सही दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।